फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl hit by goods train, dies

Gonda News: मालगाड़ी की चपेट में आई युवती, मौत

Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Girl hit by goods train, dies
इटियाथोक। रेलवे ट्रैक पार करते समय पैर फंसने से 19 वर्षीय युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। हर्रेयाझूमन गांव निवासी धर्मराज तिवारी की बेटी मानसी (19) बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे घर से रेलवे ट्रैक पार कर फूल तोड़ने जा रही थी। ट्रैक पार करते समय अचानक उसका पैर फंस गया। इसी दौरान गोंडा की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि युवती की मालगाड़ी से कटकर मौत हुई है। आरपीएफ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानसी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में घर पर रह रही थी। उसके परिवार में मां लखपता और दो छोटे भाई प्रशांत व अहम हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed