{"_id":"6a85f10aecd126e7360ba893","slug":"air-quality-information-will-be-available-at-the-junction-gonda-news-c-100-1-brp1002-164578-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जंक्शन पर मिलेगी हवा की गुणवत्ता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जंक्शन पर मिलेगी हवा की गुणवत्ता की जानकारी
Wed, 19 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा जंक्शन पर स्थापित पर्यावरण निगरानी तंत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गोंडा जंक्शन पर अब यात्रियों को स्टेशन परिसर की हवा की गुणवत्ता की जानकारी भी मिल सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के प्रवेश द्वार पर 55 इंच की डिजिटल स्क्रीन के साथ पर्यावरण निगरानी तंत्र स्थापित किया है। स्क्रीन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) समेत प्रदूषण से संबंधित आंकड़े लगातार प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड के स्तर के साथ पीएम-2.5 और पीएम-10 कणों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा तापमान और आर्द्रता की रियल टाइम स्थिति भी प्रदर्शित होगी।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों और स्टेशन आने वाले लोगों को वायु गुणवत्ता की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रह सकेंगे। इसे पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया है।