{"_id":"6a858727e5d3c771e001b734","slug":"video-video-akhadanagara-savasathaya-kathara-ma-athhakashhaka-para-lha-ka-rada-sa-hamal-dakatara-na-savae-thapa-kara-jataya-kaugdha-varathha-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अखंडनगर स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला: डॉक्टरों ने सेवाएं ठप कर जताया कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अखंडनगर स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला: डॉक्टरों ने सेवाएं ठप कर जताया कड़ा विरोध
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उस समय अचानक अफरातफरी और हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात अस्पताल अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह के कक्ष में घुसकर एक युवक ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सेवाएं ठप कर दीं और थाने का घेराव किया।
लाइन में खड़े होने की बात पर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुर बछेड़िया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। आरोपी हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधा अधीक्षक के कक्ष में घुसा और उन पर वार कर दिया। हमले के दौरान डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर मौके पर ही दबोच लिया। जब लोगों ने आरोपी से हमले की वजह पूछी, तो उसने बेहद अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा कि वह लाइन में खड़ा था, इसीलिए उसने मार दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, तहरीर पर कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी सचिन गोंड को हिरासत में लेकर थाने ले आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर अस्पताल की सभी आपातकालीन व ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। गुस्साए स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर अखण्डनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।