{"_id":"6a85f73bc6c03bb42e0b07dc","slug":"trials-for-the-athletics-championship-today-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163197-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज
Thu, 20 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 61वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए सुल्तानपुर में जनपदीय ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। यह ट्रायल श्याम नगर खेल परिसर में अपराह्न तीन बजे से लिया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन इस ट्रायल का आयोजन कर रहा है। संगठन के सचिव बाबा दीन चौधरी ने बताया कि 20, 18, 16 और 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। एसोसिएशन की चयन समिति का कार्यभार महेश कुमार देख रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी कार्ड लाना आवश्यक होगा। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।