{"_id":"6a86025185844bdcd704d558","slug":"population-of-50000-faced-a-power-crisis-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163188-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 50 हजार की आबादी ने झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 50 हजार की आबादी ने झेला बिजली संकट
Thu, 20 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर ब्लाक मुख्यालय के पास टूटकर गिरा बिजली का तार। स्रोत- ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ने 50 हजार आबादी की मुश्किलें बढ़ा दीं। धनपतगंज विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार रात नौ बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक 20 घंटे ठप रही। क्षेत्र में बिजली के साथ पानी कट गहराने से लोग बेहाल रहे। घरों की टंकियां खाली हो गईं और मोबाइल तक चार्ज नहीं हो सके। बारिश के बीच रातभर अंधेरे में लोगों को उमस और परेशानी झेलनी पड़ी।
धनपतगंज उपकेंद्र से जुड़े एनपुर, इटवा, धनजई सहित 50 से अधिक गांव प्रभावित रहे। इटवा निवासी शिवम, मुकेश और दिलीप ने बताया कि बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ व्यापार भी प्रभावित हुआ।
कूरेभार के जेई रविंद्र तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात 220 केवी पयागीपुर से आपूर्ति बाधित हुई थी। कूरेभार-धनपतगंज एचटी लाइन में फॉल्ट आ गया। धनपतगंज के जेई सुरेश कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
पांच घंटे बंद रहा कांशीराम फीडर : दूबेपुर। मेडिकल कॉलेज शैक्षिक परिसर के पास मंगलवार रात साढ़े तीन बजे एचटी लाइन का तार टूट गया। जिससे कांशीराम फीडर बंद हो गया। सुबह 11:15 बजे तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। भाईं में तार टूटने से साउथ फीडर भी सुबह 10 से दोपहर 2:25 बजे तक बंद रहा। (संवाद)