फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   192 trees to be felled within a 12-km stretch to widen the Lucknow-Ballia highway

Sultanpur News: 12 किमी के दायरे में काटेंेगे 192 पेड़, लखनऊ-बलिया राजमार्ग करेंगे चौड़ा

Thu, 20 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
192 trees to be felled within a 12-km stretch to widen the Lucknow-Ballia highway
 लखनऊ-बलिया राजमार्ग। संवाद
सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पेड़ काटने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र केंद्र के पर्यावरण मंत्रालय से मिलने के बाद निर्माण होगा। करीब 12 किमी के दायरे में 192 पेड़ आ रहे हैं। पेड़ों के कटने से इतना हिस्सा वीरान हो जाएगा।
विज्ञापन

राजमार्ग को सात से 10 मीटर सड़क चौड़ी बनाने में किनारे स्थित 192 पेड़ आ रहे हैं। इसे कटवाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने वन विभाग को पत्र भेजा था। इन पेड़ों के काटने के पहले वन विभाग ने चार हेक्टेयर सुरक्षित भूमि मांगी थी। प्रशासन ने जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के काछाभिटौरा में भूमि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

इसका प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय स्वीकृति के लिए भेजा है। वहां से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद वन निगम की ओर से सड़क के किनारे स्थित पेड़ काटे जाएंगे। वनविभाग की ओर से काछाभिटौरा पेड़ लगाए जाएंगे। पूर्व में वन विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिए तैयार कार्ययोजना समय पर नहीं उपलब्ध कराने पर शासन ने सड़क को चौड़ा करने की लागत तीन करोड़ रुपये घटा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed