{"_id":"6a8602ded15335b852005a99","slug":"consumers-may-face-difficulties-if-they-do-not-complete-e-kyc-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163171-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो बढ़ सकती है उपभोक्ताओं की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो बढ़ सकती है उपभोक्ताओं की परेशानी
Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। घरेलू गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी कराने से छूटे उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गैस कंपनियों ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी है। इसके बावजूद जिले में करीब 1.50 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है। समय से ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती है।
जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के करीब छह लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। अब तक 4.50 लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, जबकि 1.50 लाख उपभोक्ता सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। जिले में 42 से अधिक गैस एजेंसियां संचालित हैं। उपभोक्ता संबंधित एजेंसी पर पहुंचकर आधार आधारित सत्यापन के जरिये ई-केवाईसी करा सकते हैं।
जिला एलपीजी वितरक एसोसिएशन के सचिव विनोद राना ने बताया कि ई-केवाईसी का मकसद उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करना और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।