{"_id":"6a85f6e248cd7d856d04e51e","slug":"traders-expressed-objection-over-the-delay-in-testing-food-samples-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163177-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खाद्य नमूनों की जांच में देरी पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खाद्य नमूनों की जांच में देरी पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति
Thu, 20 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। संयुक्त व्यापारी सुरक्षा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सागर ने खाद्य सुरक्षा विभाग से काजू-बादाम जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के बजाय मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों पर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार से मुलाकात कर कहा कि जयसिंहपुर के व्यापारी दयाराम जायसवाल के बादाम का नमूना आठ माह बाद अधोमानक बताया गया। देरी से जांच होने पर विभाग और सरकार का समय बर्बाद होता है। संगठन ने ऐसी कार्रवाई को अनुचित बताते हुए विरोध जताया। इस मौके पर हिमांशु केसरवानी, कार्तिकेय कसौधन, दाऊ कसौधन, अमित जायसवाल और संतोष कसौधन मौजूद रहे। संवाद