फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Complex dental and jaw surgery at the meComplex dental and jaw surgery at the medical collegedical college

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में दांत और जबड़े की जटिल सर्जरी

Thu, 20 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Complex dental and jaw surgery at the meComplex dental and jaw surgery at the medical collegedical college
मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में इलाज करते चिकित्सक। संवाद  
सुल्तानपुर। दांत और जबड़े से जुड़ी जटिल बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में जटिल दांत निकालने से लेकर जबड़े की सर्जरी तक की सुविधा शुरू हो गई है। यहां पर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस दंत इकाई में मरीजों को उपचार के लिए लखनऊ रेफर करने की जरूरत कम हो गई है।
विज्ञापन

दंत विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। यहां दांतों की सफाई, फिलिंग, जटिल दांत निकालने, हड्डी में फंसे दांत की सर्जरी और जबड़े से संबंधित ऑपरेशन किए जा रहे हैं। रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) की सुविधा भी शुरू हो गई है। जिससे संक्रमित दांत के अंदर के पल्प को निकालकर उसकी सफाई की जाती है। इसके बाद फिलिंग कर कैप लगाई जाती है, जिससे संक्रमित दांत को निकालने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


दंत इकाई में ये चिकित्सक तैनात
दंत इकाई में एसोसिएट प्रोफेसर अंकित गंगवार, असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योत्सना अग्रवाल, सीनियर रेजीडेंट तन्वी और जूनियर रेजीडेंट शक्ति विकास चौधरी मरीजों को उपचार दे रहे हैं। विभाग में फिलिंग इंस्ट्रूमेंट्स, कटिंग मोटर, अल्ट्रासोनिक स्केलिंग मशीन, एक्सरे व्यू, डेंटल चेयर और हैंडपीस-बर्स एक्सट्रैक्शन समेत आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनों ने आसान किया इलाज
दंत विभाग में अत्याधुनिक उपकरण लगने से उपचार की कई प्रक्रियाएं आसान हो गई हैं। अल्ट्रासोनिक स्केलिंग मशीन से दांतों की सफाई, एक्सरे सुविधा से बीमारी की पहचान और कटिंग मोटर व अन्य उपकरणों से जटिल दांत निकालने तथा सर्जरी में मदद मिल रही है।


मरीजों को मिली राहत
जटिल दांत और जबड़े की सर्जरी की सुविधा जिले में।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट भी शुरू।
लखनऊ जाने का खर्च, समय और भागदौड़ बच रही।

सुविधाओं को किया जा रहा विस्तार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि दंत विभाग में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मरीजों को दांतों से संबंधित कई जटिल उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अप्रैल 2023 में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के अधीन आने के बाद दंत सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बेहतर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed