UP: मुरादाबाद में तेंदुए ने फिर एक महिला की जान ली, ग्रामीणों में गुस्सा, वन विभाग की टीम को गांव से खदेड़ा
मुरादाबाद के ग्राम बलिया में खेत से चारा लेने गईं विरमो देवी पर तेंदुए ने हमला कर उनकी गर्दन दबोच ली। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के ग्राम बलिया में पशुओं के लिए चारा लेने खेत गईं विरमो देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोच ली, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वन विभाग की टीम को गांव में घुसने नहीं दिया।
ग्रामीण तेंदुए को जल्द पकड़ने और गांव में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विरमो देवी की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने तेंदुए को जल्द पकड़ने, पिंजरे लगाने और गांव में वन विभाग की टीम की लगातार निगरानी की मांग की है।
उधर, खेत में फूल तोड़ने के लिए गई महिला सभासद और उनके पति के खेत में चार तेंदुए देखकर होश उड़ गए। इन्होंने टॉर्च और स्कूटी की हेडलाइट की रोशनी में दो छोटे और दो बड़े तेंदुओं को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
नगर के घोसीपुरा निवासी शिशुपाल सैनी पूर्व में नगर पंचायत के वार्ड आठ से सभासद रह चुके हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी प्रियंका सैनी वार्ड की महिला सभासद हैं। शिशुपाल सिंह ने नगर निवासी विनोद भार्गव का कस्बे से सटे मौहड़ी हजरतपुर स्थित खेत ठेके पर लेकर उसमें गुलाब और गेंदा के फूलों की खेती की हुई है।
शिशुपाल सैनी ने बताया कि वह उनकी पत्नी और भांजी छाया व ममता प्रतिदिन तड़के खेत पर फूल तोड़ने के लिए आते हैं। यहां से फूलों को विक्रय करने के लिए मंडी भेजा जाता है। सोमवार की तड़के भी करीब साढ़े तीन वह पत्नी और भांजी सहित खेत पर आए थे। जहां उन्होंने स्कूटी की हैडलाइट की रोशनी में दो छोटे और दो बड़े तेंदुओं को खेत में देखा।
शोर मचाने पर चारों तेंदुए बराबर में स्थित गन्ने के खेत में चले गए। इसके बाद वह सुबह करीब पांच बजे दोबारा खेत में पहुंचे तो यहां तेंदुओं के पंजों के निशान मिले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर सोमवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और आसपास रह रहे लोगों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है।