फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Alpha G protests against liquor shop; Moradabad DM assures removal within 15 days

UP: शराब की दुकान के विरोध में एल्फा जी का प्रदर्शन, मुरादबाद डीएम ने 15 दिन में हटाने का दिया आश्वासन

Tue, 18 Aug 2026 07:04 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 07:04 PM IST
सार

मझोला क्षेत्र में स्कूल से करीब 20 मीटर दूर शराब की दुकान के विरोध में छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। डीएम के आश्वासन के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने 15 दिन में दुकान स्थानांतरित करने का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
UP: Alpha G protests against liquor shop; Moradabad DM assures removal within 15 days
मुरादाबाद में छात्रों को आश्वासन देते डीएम राजेंद्र पैंसिया - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के एकता विहार में स्कूल के पास शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं (एल्फा जी) और स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मंडी समिति सेकेंड गेट स्थित बीएमडी पब्लिक स्कूल से करीब 20 मीटर की दूरी पर देसी शराब की दुकान संचालित होने से लोग नाराज हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया मौके पर पहुंचे और छात्रों को दुकान हटाने का आश्वासन दिया। बाद में जिला आबकारी अधिकारी ने भी 15 दिन में दुकान स्थानांतरित करने की बात कही, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इससे पहले दो अगस्त को भी दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना दिया गया था। उस समय आबकारी विभाग ने 10 से 12 दिन में दुकान स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समयसीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी पहुंचे और धरना समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दुकान हटने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

प्रदर्शन की सूचना पर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय महिलाओं, छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि दुकान हटाने की कार्रवाई की जाएगी और उन्हें निश्चिंत होकर पढ़ाई करने को कहा।


इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर 15 दिन के भीतर दुकान स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। आबकारी अधिकारी ने दुकान संचालक को दुकान परिसर में किसी भी प्रकार की कैंटीन अथवा शराब पिलाने की व्यवस्था नहीं करने के निर्देश भी दिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में दुकान नहीं हटाई गई तो दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed