फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Bilari MLA controversial remarks calls Dimple Yadav mother of nation

UP: 'डिंपल यादव देश की मां, ममता का प्रतीक', बिलारी के सपा विधायक के बिगड़े बोल; कांवड़िये के स्वागत में बयान

Tue, 18 Aug 2026 03:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 18 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी विधायक के बिगड़े बोल सामने आए हैं। उन्होंने डिंपल यादव को देश की मां बताया है। साइकिल पर सपा का झंडा लगाने वाले कांवड़िये के स्वागत के दौरान सपा विधायक ने यह बयान दिया।

विज्ञापन
Moradabad Bilari MLA controversial remarks calls Dimple Yadav mother of nation
बिलारी विधायक फहीम इरफान के बिगड़े बोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक हाजी मो. फहीम इरफान का सांसद डिंपल यादव को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान में उन्होंने डिंपल यादव को देश की मां और ममता का प्रतीक बताया है। इसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सपा समर्थक इसे कार्यकर्ता की भावनात्मक अभिव्यक्ति बता रहे हैं, जबकि विरोधी धार्मिक यात्रा के बीच पार्टी के राजनीतिक प्रचार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। रविवार को विधायक कांवड़ियों के स्वागत के लिए बिलारी में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें एक ऐसा कांवड़िया मिला, जिसकी कांवड़ पर सपा का झंडा लगा था। 
विज्ञापन


कांवड़ पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें भी लगी थीं। कांवड़िया हरिद्वार से बरेली की ओर जा रहा था। उसके पास करीब साढ़े 31 लीटर गंगाजल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'सांसद डिंपल यादव इस समय पूरे देश की मां'
विधायक ने उसका स्वागत किया और सपा के प्रति उसकी निष्ठा की सराहना की। बातचीत में कांवड़िये ने 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनने की मन्नत के साथ कांवड़ यात्रा करने की बात कही। इसके बाद कांवड़ पर लगी तस्वीरों का जिक्र करते हुए विधायक फहीम इरफान ने कहा कि सांसद डिंपल यादव इस समय पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं। 


 

उन्होंने अखिलेश यादव की तस्वीर को लेकर भी कांवड़िये की आस्था का जिक्र किया। विधायक ने उसके हाथ पर बने अखिलेश यादव के टैटू को भी पार्टी के प्रति उसकी मोहब्बत से जोड़ा। विधायक के बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed