फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Kite Incident Twelve Year Old Boy Dies After Coming in Contact With High-Tension Line

UP: पतंग ने काट दी जिंदगी की डोर, करंट की चपेट में आया किशोर; हाईटेंशन लाइन में उलझी kite को निकालते समय हादसा

Mon, 17 Aug 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 17 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

मुरादाबाद की हिमगिरि कॉलोनी में छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन में उलझी पतंग को निकालते वक्त एक किशोर चपेट में आ गया। किशोर की बुरी तरह से झुलसने की वजह से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Moradabad Kite Incident Twelve Year Old Boy Dies After Coming in Contact With High-Tension Line
बिजली के तारों में उलझी पतंग - फोटो : AI

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन में उलझी कटी पतंग को निकालते वक्त कक्षा छह का छात्र पुष्कर (12) बुरी तरह से झुलस गया। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि किशोर अपने मकान की छत पर खड़ा होकर तारों के बीच से पतंग निकाल रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आ गया। हिमगिरि कॉलोनी निवासी दीपक मूंग की दाल का ठेला लगाते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा पुष्कर कक्षा छह का छात्र था। 
विज्ञापन


रविवार को पुष्कर घर की छत पर था। इसी दौरान कहीं से कटकर आई पतंग विद्युत लाइन के तारों में उलझ गई। पुष्कर पतंग निकालने की कोशिश करने लगा। जैसे ही उसने पतंग की डोर पकड़ने की कोशिश की, वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तेज करंट लगने से वह छत पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिवार वाले झुलसे पुष्कर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद विद्युत निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की वजह की जांच की। 

विद्युत कर्मियों के मुताबिक, घर की छत से हाईटेंशन लाइन की दूरी करीब सात से आठ फीट है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पतंग विद्युत तारों में उलझी हुई थी और उसे पकड़ने के प्रयास में हादसा हुआ। हालांकि, अब पूरे मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। 
 

पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा
टीम यह देखेगी कि विद्युत लाइन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं और हादसे में विद्युत निगम की कोई लापरवाही अथवा तकनीकी कमी तो नहीं रही। अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच में विद्युत निगम के स्तर से किसी तरह की लापरवाही या कमी सामने आती है तो पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हादसे ने एक बार फिर आबादी वाले क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

हिमगिरि कॉलोनी में हुई घटना दुखद है, प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि छात्र पतंग के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम मामले की जांच करेगी। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। चंद्रनगर की घटना की जानकारी नहीं है। - प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता
 

कपड़े सुखाने गई महिला करंट की चपेट में आई 
चंद्रनगर में 15 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे छत पर कपड़े सुखाने गई 25 वर्षीय कविता हादसे का शिकार हो गई। छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि कविता के दाहिने हाथ का पंजा बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। करंट से हाथ में गंभीर चोट आई है, जिससे पंजा बुरी तरह जल गया। परिजनों के मुताबिक चोट इतनी गंभीर है कि उसका हाथ अब पहले जैसा हो पाना मुश्किल है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
2012 में कटघर के रहमतनगर में 12 वर्षीय सुलेमान पतंग उड़ाते हुए पड़ोसी की छत पर पहुंच गया और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। 2022 में जीआईसी इलाके में स्टील तार से पतंग उड़ाने के कारण हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट हुआ। इसी दौरान जामा मस्जिद इलाके में भी पतंग और स्टील तार से बिजली लाइनों में फाॅल्ट की समस्या सामने आई थी।

2022 में पीतलबस्ती में घर के आंगन में खेल रहे बच्चों को हाइटेंशन लाइन काफी नीचे होने के कारण करंट लग गया था। बच्चे मांझे की लंगड़ डालकर तारों में फंसी पतंग निकाल रहे थे। 2025 में एकता कॉलोनी में 10 वर्षीय शुभम हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। पतंग में डोर की जगह तार बंधा था। 2026 में कुंदरकी के नुरुल्ला मोहल्ले में घर की छत पर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed