फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of molestation registered against four people, including a BJP Zila Panchayat member and a Pradhan.

Moradabad News: भाजपा के जिपं सदस्य, प्रधान समेत चार पर छेड़खानी की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation registered against four people, including a BJP Zila Panchayat member and a Pradhan.
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र में एक महिला पंचायत सचिव से छेड़खानी का मामला सामने आया है। सचिव की तहरीर तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव और प्रधान समेत चार के खिलाफ छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला पंचायत सचिव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव अपने सहयोगियों से झूठी शिकायत कराकर सरकारी कार्यों में बांधा उत्पन्न करते हैं। वह चार अप्रैल अपने कार्यालय में सरकारी काम निपटा रही थीं। आरोप है कि अजयवीर यादव अपने साथियों के साथ पहुंचे और उनको अशब्द बोलने लगे। उनके पास कुर्सी डालकर बैठ गए। अश्लील इशारे करने के बाद छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर झूठी शिकायत कर निलंबित कराने और जान से मारने की धमकी देते अभिलेखों को मोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके पहले अजयवीर यादव ने गांव के मनोहर और कुलवंत को अधूरे कागजों के साथ जन्म प्रमाणपत्र बनवाने उनके पास भेजा था। लालच देकर उन पर नियम विरुद्ध जन्म प्रमाणपत्र बनाने का दबाव डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव ने बताया कि उन पर सचिव द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके कार्यालय में कैमरे लगे हुए हैं। उनका आरोप है कि सचिव ने बिना सुविधा शुल्क प्रमाणपत्र नहीं बनाया तो इसकी शिकायत डीएम से कर दी थी। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजयवीर यादव, कुलवंत, मनोहर, प्रधान उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed