प्राइवेट पार्ट को गर्म सरिया से दागा: शादी के 13 साल बाद पति ने ली पत्नी की जान; हाथ-पैर बांधकर दी खौफनाक मौत
आरोप है कि 14 अगस्त की रात करीब दो बजे सभी आरोपियों ने मिलकर षडयंत्र के तहत नसरीन को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर गर्म धातु से उसके प्राइवेट पार्ट को दागकर उसकी हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रामपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि पति और अन्य परिजनों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म धातु (सरिया) से जलाकर उसकी हत्या कर दी।
2013 में हुआ था नसरीन का निकाह
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना टांडा के ग्राम शिकारपुर उर्फ पहाड़पुर निवासी इसरार कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी भतीजी नसरीन (30) की शादी वर्ष 2013 में केमरी थाना के ग्राम भटपुरा तारन निवासी इसरार उर्फ गुड्डू से हुई थी।
नसरीन के चार बेटियां और एक बेटा
शादी के कुछ साल बाद नसरीन के माता-पिता का देहांत हो गया। उसके पिता की संपत्ति सात बेटियों के नाम दर्ज थी। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नसरीन पर जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाने लगे। पति इसरार उर्फ गुड्डू, ससुर, ननद, नंदोई निवासी ग्राम लाला नगला थाना केमरी, ननद रफत पत्नी इस्तेकार और नंदोई इस्तेकार निवासी ग्राम नूरपुर थाना मिलक खानम आए दिन उसे गालियां देते और प्रताड़ित करते थे। नसरीन के चार बेटियां और एक बेटा है।
गर्म धातु से प्राइवेट पार्ट को दागकर की गई हत्या
आरोप है कि 14 अगस्त की रात करीब दो बजे सभी आरोपियों ने मिलकर षडयंत्र के तहत नसरीन को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर गर्म धातु से उसके प्राइवेट पार्ट को दागकर उसकी हत्या कर दी गई। केमरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मायके ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पुलिस ने बरामद किया बिजली का तार
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार आदि बरामद कर लिया गया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस तहकीकात कर रही है।