फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur dominated hockey, Sunway and Smart Indian Model School emerged winners.

Rampur News: हॉकी में रामपुर का दबदबा, सनवे और स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल बने विजेता

Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rampur dominated hockey, Sunway and Smart Indian Model School emerged winners.
रामपुर। स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 हॉकी टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों की विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता में रामपुर समेत विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बाद अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में विजेता टीमों का फैसला हुआ।
विज्ञापन

हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को कई मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक वर्ग में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में बाबा कढेरा स्कूल ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में सनवे स्कूल रामपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में श्री ठाकुरद्वारा स्कूल विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में श्री राम विद्या मंदिर, हरिद्वार ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में भी श्री राम विद्या मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस तरह विद्यालय ने अंडर-19 के बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-17 बालक वर्ग में सनवे स्कूल रामपुर ने डीपीएस बरेली को 4-0 से हराया, जबकि ग्रीनवुड स्कूल रामपुर ने जीकेजी स्कूल को 2-1 से पराजित किया। बालिका वर्ग में श्री ठाकुरद्वारा स्कूल ने बाबा कढेरा स्कूल को 4-1 से तथा एपीएस देहरादून ने न्यू रेनबो स्कूल को 6-0 से शिकस्त दी।

विजेता टीमों को समापन समारोह में सीआरपीएफ के डीआईजी पूरन सिंह धर्म शक्तू सहित अतिथियों ने ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर शरद गुप्ता और प्रधानाचार्य शोएब ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और टीम भावना ने उन्हें सफलता दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed