फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The body of a teenager who drowned in Ramganga was found four kilometers away.

Rampur News: चार किलोमीटर दूर मिला रामगंगा में डूबे किशोर का शव

Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who drowned in Ramganga was found four kilometers away.
पटवाई। पिता के साथ बृहस्पतिवार को घर के पशुओं को रामगंगा में नहलाने के दौरान डूबे किशोर का शव शुक्रवार को डूबने के स्थान से चार किलोमीटर दूर पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव निवासी 17 वर्षीय विकास बृहस्पतिवार को अपने पिता कृपाल के साथ रामगंगा में पशुओं को नहलाने गया था। इस दौरान शाम करीब 4 बजे विकास गहरे पानी की ओर चला गया, जिस कारण वह डूब गया। पिता कृपाल के शोर करने पर आसपास के लोग आ गए और रामगंगा में विकास की तलाश में जुट गए थे।
विज्ञापन

लगातार तलाश के बाद शुक्रवार दोपहर को विकास का शव पानी में उतराता हुआ घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर मिला है। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया की किशोर का शव पानी में उतराता हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed