फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three people have been booked for raping a 16-year-old girl for seven months.

Rampur News: 16 वर्षीय किशोरी से सात माह तक दुष्कर्म का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three people have been booked for raping a 16-year-old girl for seven months.
मिलक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन युवकों पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ करीब सात माह से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पिता ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के कामकाज में मां का हाथ बंटाती है। आरोप है कि करीब सात माह पहले पुत्री जंगल से लकड़ियां लेने गई थी। वहां गांव निवासी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि कुछ समय बाद बेटी की तबीयत खराब रहने लगी। चिकित्सक से जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद पिता ने बेटी से पूछताछ की तो उसने आरोप लगाया कि तीनों युवक पिछले करीब सात माह से उसे जंगल में ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे और किसी को बताने पर हत्या की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने मिलक थाने पहुंचा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने बीते बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वहीं कोतवाल मनी राम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के आधार पर विवेचना की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed