फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Father riding a motorcycle dies in accident, daughter in critical condition

रामपुर: हादसे में बाइक सवार पिता की माैत, बेटी की हालत गंभीर, टक्कर मारने वाली कार खाई में गिरी

Sun, 16 Aug 2026 12:07 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 16 Aug 2026 12:07 PM IST
सार

स्वार-रामपुर मार्ग पर सोनकपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सत्तार अली (42) की मौत हो गई। हादसे में उनकी 10 वर्षीय बेटी अल सिफा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार खाई में जा गिरी और चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Rampur: Father riding a motorcycle dies in accident, daughter in critical condition
रामपुर मं सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सत्तार अली - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वार-रामपुर मार्ग पर सोनकपुर की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सत्तार अली (42) की मौत हो गई, जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी अल सिफा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना अजीमनगर क्षेत्र के बजावाला गांव निवासी सत्तार बेटी सिफा के साथ बाइक से स्वार स्थित ससुराल जा रहे थे। सोनकपुर पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्री उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को स्वार के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सत्तार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed