{"_id":"6a815db9ec2701038f0657ef","slug":"up-section-ganga-expressway-in-amroha-caves-in-due-rain-work-initiated-immediately-as-danger-level-rises-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमरोहा में बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, खतरा बढ़ा तो तुरंत शुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमरोहा में बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, खतरा बढ़ा तो तुरंत शुरू कराया काम
Sun, 16 Aug 2026 12:23 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:23 PM IST
सार
बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम ने जेसीबी से मरम्मत कर दी। अधिकारियों के मुताबिक अब एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य।
विज्ञापन
हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बने गड्ढे को ठीक करती जेसीबी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर तहसील के गांव फैयाजनगर और सहदरा मिलक के बीच बारिश के चलते गंगा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर गड्ढा बनने से एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। मरम्मत कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारी एक्सप्रेसवे की सड़क को दुरुस्त करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सड़क का एक छोटा हिस्सा 14 अगस्त की शाम को धंस गया था। तत्काल टीम को भेजकर सड़क की मरम्मत करा दी गई। मरम्मत पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
एक्सईएन यूपीडा राकेश मोगा ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क के किसी हिस्से में ऐसी समस्या आ सकती है। जानकारी मिलते ही टीम को भेजकर तत्काल मरम्मत करा दी गई।