फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chief Minister Dr. Raman Singh Visit Mahasamund

CG: महासमुंद पहुंचे पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, हर घर तिरंगा अभियान, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल जैसे मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 12 Aug 2024 04:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को महासमुंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल और कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना को लेकर चर्चा की। 
 

विज्ञापन
Former Chief Minister Dr. Raman Singh Visit Mahasamund
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोमवार को महासमुंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल और कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना को लेकर चर्चा की। मीडिया से चर्चा के दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के महापर्व पर हर घर में तिरंगा करोड़ों की संख्या में फहराया जाएगा। इसे राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए और सभी को अपनाना चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं, रमन सिंह ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर पर कहा कि ये बिल ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी को भेज दिया गया है। इसमें सभी दल के सदस्य व एमपी हैं, जो सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रमन सिंह ने कहा, इस वक्फ बोर्ड बिल से मुस्लिम समाज को कोई ठेस नहीं पहुंचती है। इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने गौठान योजना को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पांच सालों तक कांग्रेस सरकार में गौठान योजना चलाई गई। आज जाकर गौठानों की हालत देखिए ना पहले ना अब वहां गौ माता तो थी ही नहीं। वहां किए गए कार्य भी गायब हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में गौ-अभ्यारण पटल में लाया जा रहा है, जो एक बेहतर कार्य साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed