{"_id":"6673004ddcd1a276230ef9d5","slug":"former-mla-vikas-upadhyay-said-matter-is-of-mob-lynching-in-three-youth-death-in-mahasamund-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: तीन युवकों की मौत पर सियासत शुरू, पूर्व MLA बोले- मॉब लिंचिंग का है मामला, पुलिस केवल जांच की बात कह रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तीन युवकों की मौत पर सियासत शुरू, पूर्व MLA बोले- मॉब लिंचिंग का है मामला, पुलिस केवल जांच की बात कह रही
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मामला मॉब लिंचिंग का है और पुलिस केवल जांच की बात कह रही है।
पूर्व विधायक के साथ थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आरंग थाना क्षेत्र में महानदी में गिरने से सात जून को तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में सियासत जारी है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मामले की जानकारी लेने आरंग थाना पहुंचे। थाना परिसर में उन्होंने आरंग एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी माना से मामले की चर्चा की। इस दौरान विकास उपाध्याय ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई ह। मामला मॉब लिंचिंग का है। पुलिस केवल जांच की बात कह रही है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में कुछ लोगो को पकड़ा गया था। उन्हे बाद में किस आधार छोड़ दिया गया। पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है। शासन के दबाव में आकर लोगो को छोड़ने की जरूरत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर राजनीतिक दबाव है। अगर पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो कांग्रेस भूख हड़ताल करेगी और प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले में सीएसपी माना लंबोदर पटेल ने कहा कि मामले की जांच अंतिम चरण में है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।