फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pendra News: Teen Girl Alleges Forced Abduction Attempt on Way to School, Escapes Near Forest

GPM News: स्कूल जा रही छात्रा के जबरन अपहरण का प्रयास, बाइक से जंगल ले जाते समय भाग निकली किशोरी, मामला दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

स्कूल जा रही छात्रा का रास्ता रोककर मारपीट, धमकी और जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले जाने के आरोप में पेंड्रा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर परिजनों तक पहुंची।
 

विज्ञापन
Pendra News: Teen Girl Alleges Forced Abduction Attempt on Way to School, Escapes Near Forest
पेंड्रा पुलिस थाना

विस्तार

जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पैदल स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विक्की मरावी नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज की, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। विरोध करने के बावजूद आरोपी उसे मटियाडाड़ के जंगल की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Durg-Bhilai: शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड जीएम को 49 लाख का चूना लगाकर बंद किया फर्जी एप
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि मटियाडाड़ जंगल के पास मोटरसाइकिल की रफ्तार धीमी होने पर वह किसी तरह उतरकर भाग निकली। इसके बाद उसने पास के एक घर से मोबाइल लेकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित घर ले गए।

इसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ पेंड्रा थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी विक्की मरावी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed