फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The weather pattern has shifted completely due to the influence of ‘Arnab’. Following the arrival of clouds on

'अर्नब' का असर: स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 29 Oct 2026 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर, गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
 

विज्ञापन
The weather pattern has shifted completely due to the influence of ‘Arnab’. Following the arrival of clouds on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार शाम से आसमान में छाए बादलों के बाद बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो रातभर जारी रही। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन


खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर, गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश जारी किया है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कलेक्टर की स्वीकृति से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन के इस फैसले का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान बच्चों को आवागमन में होने वाली संभावित परेशानियों से बचाना है।
विज्ञापन


आज भी रहेगा तूफान का असर
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव बने रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिले में ठंडक बढ़ गई है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है।।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटकर रखी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान हैं। यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखना किसानों के लिए चुनौती बन सकता है। किसानों को आशंका है कि बारिश से उनकी मेहनत और उपज को नुकसान हो सकता है। ऐसे में वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। गुरुवार को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, बारिश को देखते हुए किसानों की निगाहें भी मौसम पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed