{"_id":"66d1f090be13c32e440a382d","slug":"governor-ramen-deka-visited-the-archaeological-city-of-sirpur-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: राज्यपाल रमेन डेका ने पुरातत्व नगरी सिरपुर का किया भ्रमण, लक्ष्मण मंदिर, और बौद्ध विहार का किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: राज्यपाल रमेन डेका ने पुरातत्व नगरी सिरपुर का किया भ्रमण, लक्ष्मण मंदिर, और बौद्ध विहार का किया अवलोकन
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के गवर्नर रमेन डेका ने महासमुंद के पुरातत्व नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। एक पेड़ मां के नाम के तहत आम का पेड़ लगाया। पुरातात्विक धरोहर लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहार और सुरंग टीला का अवलोकन किया। मंदिरों के निर्माण शैली को देखकर खुश हुए।
राज्यपाल रमेन डेका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एकदिवसीय महासमुंद प्रवास पर रहे। इस दौरान गवर्नर डेका ने शुक्रवार शाम पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। यहां सबसे पहले राज्यपाल ने वन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंदिर परिसर में आम का पेड़ लगाया। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। राज्यपाल ने मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर प्रशन्नता जाहिर की।
Trending Videos
गौरतलब है कि यह प्राचीन लक्ष्मण मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है, जिसका निर्माण 6वीं शताब्दी में किया गया था। इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। भ्रमण के दौरान इसके अलावा राज्यपाल ने पुरातात्विक धरोहर बौद्ध विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक और पुरातत्व विभाग के अधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।