सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   12 people injured in Jagdalpur bike and auto collision

Jagdalpur Accident: बाइक से भिड़ंत के बाद ऑटो पलटा, 12 लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:04 AM IST
विज्ञापन
12 people injured in Jagdalpur bike and auto collision
Jagdalpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो पलट गया। वहीं, ऑटो में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकाज में बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया। 
Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि मावलीभाटा निवासी परमेश जो कि ऑटो चलाने का काम करता है, अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको, पारो सभी को लेकर बुधवार की शाम को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई करके वापस घर जा रहे थे कि अचानक से मेकाज के सामने बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आये दिन इस मार्ग पर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें 2 एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई थी, जबकि इसी मार्ग में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक 6 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed