{"_id":"69d77aa6aeedac476709ae18","slug":"due-to-family-reasons-the-girl-jumped-from-the-bridge-bastar-news-c-1-1-noi1494-4143787-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में उठाया खौफनाक कदम: 22 वर्षीय युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में उठाया खौफनाक कदम: 22 वर्षीय युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 04:14 PM IST
पारिवारिक कलह के चलते एक 22 वर्षीय युवती ने लोहड़ीगुड़ा थाना क्षेत्र के एक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही लोहंडीगुड़ा थाने के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और समय रहते युवती को बचा लिया। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ होश आने पर उसने अपने परिजनों की जानकारी दी।
लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैंगा ने बताया कि भानपुरी निवासी 22 वर्षीय युवती का पारिवारिक कारणों से विवाद हो गया था। इसके चलते वह अपने घर से पैदल ही निकल गई। रास्ते में लोगों से लिफ्ट लेते हुए वह नारायणपाल मंदिर के पास बने पुल पर पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी।
घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने युवती को नदी में छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहंडीगुड़ा थाने के जवान बिना किसी देरी के नदी में कूद पड़े। पानी में छलांग लगाने के कारण युवती बेहोश हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोहंडीगुड़ा ले जाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान युवती को होश आ गया। होश में आने पर उसने अपने परिजनों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती के परिजनों को सूचित किया और उन्हें अस्पताल बुलाया। अपने बेटी को सुरक्षित देखकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उसे अपने साथ ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।