{"_id":"69d78959311e7844b902ab7b","slug":"ipl-2026-points-table-update-rcb-mi-csk-gt-kkr-rr-pbks-dc-lsg-srh-teams-standings-rankings-orange-purple-cap-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: गुजरात टाइटंस की जीत से कितनी बदली अंक तालिका, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की दौड़ में किसका दबदबा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: गुजरात टाइटंस की जीत से कितनी बदली अंक तालिका, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की दौड़ में किसका दबदबा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली कैपिटल्स पर गुजरात टाइटंस की जीत के बाद अंक तालिका का हाल कैसा है? इसके अलावा पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन आगे हैं, आइये जानते हैं...
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात टाइटंस ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के 19वें संस्करण में जीत का खाता खोल लिया। इससे पहले टीम को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात की जीत और दिल्ली की हार से मौजूदा संस्करण की अंक तालिका पर कितना असर पड़ा है और क्या स्थिति है, आइये जानते हैं...
Trending Videos
हार के बावजूद गुजरात से बेहतर स्थिति में दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बावजूद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में उनसे नीचे है। तीन में से एक मुकाबला जीत चुकी शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम फिलहाल दो अंक और -0.270 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर है। तीन में से दो मैच जीत चुकी दिल्ली के खाते में चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.811 है। शीर्ष पर अब भी राजस्थान रॉयल्स है जिसने अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं और छह अंक हैं। उनका नेट रन रेट +2.403 है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है।

अंक तालिका का मौजूदा हाल
| टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | अंक प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|---|
| राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +2.403 |
| पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 0 | 1 | 5 | +0.637 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.501 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.811 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.275 |
| गुजरात टाइटंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.270 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.542 |
| मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.715 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 0 | 2 | 1 | 1 | -1.964 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -2.517 |
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे?
आईपीएल 2026 की अंक तालिका के अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी राजस्थान रॉयल्स का दबदबा है। अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल है। राजस्थान के स्टार ओपनर ने तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 170 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद), वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) हैं।
पर्पल कैप की दौड़ में भी राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई सबसे आगे बने हुए हैं। तीन मैचों में उन्होंने 9.11 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके हैं। दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने अब तक छह विकेट चटकाए हैं। तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: राशिद खान (गुजरात), लुंगी एनगिडी (दिल्ली) और नांद्रे बर्गर (राजस्थान) हैं।

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा रन)
| खिलाड़ी | मैच | रन | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|
| यशस्वी जायसवाल | 3 | 170 | 0 | 2 |
| समीर रिजवी | 3 | 160 | 0 | 2 |
| हेनरिक क्लासेन | 3 | 145 | 0 | 2 |
| वैभव सूर्यवंशी | 3 | 122 | 0 | 1 |
| रोहित शर्मा | 3 | 118 | 0 | 1 |
आईपीएल 2026: पर्पल कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा विकेट)
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|
| रवि बिश्नोई | 3 | 7 | 9.11 |
| प्रसिद्ध कृष्णा | 3 | 6 | 10.33 |
| राशिद खान | 3 | 5 | 7.08 |
| लुंगी एनगिडी | 3 | 5 | 7.28 |
| नांद्रे बर्गर | 3 | 5 | 8.44 |