सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket legend Sachin Tendulkar was seen in tears during Asha Bhosle's last rites in Mumbai

Video: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के वक्त फूट-फूटकर रोए सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजलि भी हुईं भावुक; देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 13 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

दिग्गज गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे। इस दौरान सचिन अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Indian cricket legend Sachin Tendulkar was seen in tears during Asha Bhosle's last rites in Mumbai
सचिन ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए - फोटो : PTI Video Screengrab
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर महान गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन करते वक्त अपने आंसू नहीं रोक सके। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा है। आशा भोसले को आज अंतिम विदाई दी जा रही है जिसमें सेलेब्स पहुंच रहे हैं। आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
Trending Videos

 

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुई थीं आशा भोसले
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सफेद लिली के फूलों से सजे कांच के ताबूत में रखा गया। राजकीय सम्मान के तहत उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और पुलिस ने उन्हें रस्मी सलामी दी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजली के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने कासा ग्रांडे स्थित उनके आवास पर पहुंचे। भोसले पिछले महीने ही तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुईं थीं और यह उनकी अंतिम सार्वजनिक मौजूदगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन रोक नहीं सके आंसू 
एक वायरल वीडियो में तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ आशा भोसले के परिवार से बातचीत के दौरान भावुक नजर आए। वर्षों से सचिन और आशा भोसले के बीच एक मजबूत रिश्ता रहा। सचिन और आशा भोसले के बीच मां-बेटे जैसा रिश्ता था। आशा भोसले सचिन तेंदुलकर परिवार से घनिष्ठ रूप से जुड़ी रहीं और महत्वपूर्ण अवसरों पर नियमित रूप से उपस्थित रहती थीं। 

सचिन ने किया था भावुक पोस्ट
आशा भोसले के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था। 'मास्टर-ब्लास्टर' ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया था कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा था, भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है। हमारे लिए आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज हमें जो खालीपन महसूस हो रहा है उसके लिए शब्द बहुत कम पड़ रहे हैं। एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है और अगले ही पल यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दीं। ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया हो। फिर भी अपने अमर गीतों के माध्यम से वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी। धन्यवाद ताई, हमारे जीवन को अपनापन, गरिमा और अविस्मरणीय संगीत से भरने के लिए। हम आपको शब्दों से परे याद करेंगे, आशा ताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed