सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple cap

IPL 2026: मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल, पर्पल और ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन आगे?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस पर आरसीबी की जीत के बाद अंक तालिका का हाल कैसा है? इसके अलावा पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन आगे हैं, आइये जानते हैं...

IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple cap
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 18 रनों से करारी हार के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शानदार जीत के बाद आरसीबी तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई की टीम आठवें पायदान पर है। यहां हम आईपीएल 2026 की अंक तालिका के मौजूदा हालातों पर चर्चा करेंगे...
Trending Videos

IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple cap
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IANS
शीर्ष पर राजस्थान का दबदबा
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को 241 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस पांच विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई। यह आरसीबी की इस सीजन में तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीसरी हार है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच खेले हैं और सभी जीत कर आठ अंक हासिल किए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स चार में से तीन मैच जीत कर सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी चार में तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास अभी चार-चार अंक हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अभी तक चार-चार मैच में से सिर्फ 1-1 मैच ही जीत सके हैं। इन तीनों टीमों के खाते में दो-दो अंक हैं। वहीं, सबसे निचले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 +2.055
पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 +0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 0 6 +1.148
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
लखनऊ सुपर जाएंट्स 4 2 2 0 0 4 -0.427
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -0.024
मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315

IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple cap
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे?
अंक तालिका के अलावा ऑरेंज कैप की दौड़ में भी राजस्थान रॉयल्स सबसे आगे है। टीम के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी चार मैचों में दो अर्धशतकीय पारियों की मदद से 200 रन बना चुके हैं। फिलहाल वह शीर्ष पर हैं। दूसरे स्थान पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने 195 रन बना लिए हैं। वहीं, पर्पल कैप की दौड़ में गुजरात टाइटंस के घातक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे आगे हैं। उन्होंने रविवार को लखनऊ के खिलाफ चार विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल कर ली। अब उनके नाम चार मैचों में 10 विकेट दर्ज हो गए हैं। दूसरे स्थान पर राजस्थान के रवि बिश्नोई हैं, जिन्होंने नौ विकेट लिए हैं। तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: अंशुल कंबोज, प्रिंस यादव और जैकब डफी मौजूद हैं। 

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा रन)
 
बल्लेबाज मैच रन शतक अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी 4 200 0 2
रजत पाटीदार 4 195 0 2
हेनरिक क्लासेन 4 184 0 2
यशस्वी जायसवाल 4 183 0 2
विराट कोहली 4 179 0 2
ध्रुव जुरेल 4 176 0 2
जोस बटलर 4 176 0 2
समीर रिजवी 4 166 0 2
शुभमन गिल 3 165 0 2
अंगकृष रघुवंशी 4 155 0 2

आईपीएल 2026: पर्पल कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा विकेट)
 
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
प्रसिद्ध कृष्णा 4 10 9.50
रवि बिश्नोई 4 9 8.76
अंशुल कंबोज 4 8 10.70
प्रिंस यादव 4 6 8.80
जैकब डफी 3 6 11.50
राशिद खान 4 5 6.87
लुंगी एनगिडी 4 5 8.04
जोफ्रा आर्चर 4 5 8.23
हर्ष दुबे 4 5 8.30
नांद्रे बर्गर 4 5 9.00
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed