सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rohit Sharma Injury Scare & Virat Kohli Ankle Issue Overshadow MI vs RCB Clash

MI vs RCB: रोहित क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट और कोहली ने क्यों नहीं की फील्डिंग? दो दिग्गजों की चोट से फैंस चिंतित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 13 Apr 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने 18 रन से जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट ने सभी का ध्यान खींचा। रोहित हैमस्ट्रिंग की वजह से बीच में मैदान छोड़कर चले गए, जबकि कोहली एंकल समस्या के चलते फील्डिंग नहीं कर सके। हालांकि, कोहली ने शानदार अर्धशतक के साथ एमआई के खिलाफ 1000 रन का रिकॉर्ड भी बनाया।

Rohit Sharma Injury Scare & Virat Kohli Ankle Issue Overshadow MI vs RCB Clash
रोहित और कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की फिटनेस ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जहां आरसीबी ने 18 रन से जीत दर्ज की, वहीं मैच के दौरान दोनों टीमों के सबसे बड़े सितारों का चोटिल होना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया।
Trending Videos

Rohit Sharma Injury Scare & Virat Kohli Ankle Issue Overshadow MI vs RCB Clash
रोहित और विराट - फोटो : IPL/BCCI
रोहित शर्मा क्यों छोड़कर चले गए मैदान?
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जब 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी अचानक उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया। यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि एमआई को 241 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी जरूरत थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग में तकलीफ महसूस कर रहे थे। उनके चेहरे के हाव-भाव से यह साफ दिख रहा था कि चोट मामूली नहीं थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और रोहित रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। उनका इस तरह जाना एमआई के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते समय टीम को एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Sharma Injury Scare & Virat Kohli Ankle Issue Overshadow MI vs RCB Clash
रोहित - फोटो : IANS
विराट कोहली भी चोट से जूझते नजर आए
दूसरी ओर, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी पूरी तरह फिट नहीं दिखे। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे। बताया गया कि कोहली को एंकल (टखने) में परेशानी थी और एहतियात के तौर पर उन्हें मैदान से दूर रखा गया। उनकी जगह युवा खिलाड़ी जैकब बेथल को फील्डिंग के लिए उतारा गया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद उनकी स्थिति पर अपडेट देते हुए कहा, 'मैं अभी पूरी तरह नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि वह फिलहाल ठीक हैं।'

कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
चोट के बावजूद विराट कोहली ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अब उनके नाम एमआई के खिलाफ 36 पारियों में 1030 रन हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। वानखेड़े स्टेडियम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने 23 मैचों में 888 रन बनाए हैं।

Kohli

साझेदारियों से आरसीबी ने बनाया बड़ा स्कोर
आरसीबी की पारी की नींव कोहली और फिल सॉल्ट की 120 रन की साझेदारी ने रखी। सॉल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर टीम को 240/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

एमआई की कोशिश नाकाम, 18 रन से हार
241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम 222/5 तक ही पहुंच सकी और 18 रन से मैच हार गई। रोहित शर्मा के जल्दी बाहर होने से टीम का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, कुछ बल्लेबाजों ने कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था।
 

पाटीदार ने टीम प्रदर्शन की तारीफ की
मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, 'जब भी हम यहां आते हैं, माहौल और फैंस अलग ही ऊर्जा देते हैं। विराट भाई और सॉल्ट ने जिस तरह शुरुआत की, उससे हम मैच में आगे रहे। फिर मेरी और टिम की पारियों ने इसे टीम एफर्ट बना दिया।'

आगे की चिंता: फिटनेस पर टिकी नजरें
इस मुकाबले के बाद सबसे बड़ा सवाल दोनों टीमों के लिए अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर है। रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग और विराट कोहली का एंकल, दोनों ही मामले आने वाले मैचों के लिए अहम हो सकते हैं। फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये चोटें ज्यादा गंभीर न हों और दोनों दिग्गज जल्द ही मैदान पर वापसी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed