RCB Inning
240/4 (20 ov)
Romario Shepherd 2(2)*
Tim David 34 (16)
Innings Break : Mumbai Indians need 241 runs in 20.0 remaining overs
{"_id":"69dbaba71f2471f8960c096b","slug":"gujarat-titans-captain-shubman-gill-broke-virat-kohli-s-record-become-youngest-batter-to-complete-4000-ipl-run-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिल का कीर्तिमान: IPL में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, 10 साल बाद टूटा कोहली का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गिल का कीर्तिमान: IPL में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, 10 साल बाद टूटा कोहली का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। गिल इस तरह सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
शुभमन गिल
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। गिल आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने 26 साल 216 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान पूरा किया। गिल से कम उम्र में कोई भी खिलाड़ी इस लीग में 4000 रन पूरे नहीं कर सका है। गिल ने लखनऊ के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Trending Videos
कोहली के नाम था रिकॉर्ड
गिल से पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2016 में 27 साल 195 दिन की उम्र में आईपीएल में 4000 रन पूरे किए थे। कोहली ने यह उपलब्धि बंगलूरू में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की थी। हालांकि, अब गुजरात के कप्तान ने 10 साल बाद कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गुजरात की जीत में चमके गिल
शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात के लिए बटलर ने 60 रन और गिल ने 56 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर जीत की नींव रखी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। दिग्वेश सिंह राठी ने पावरप्ले खत्म होने से पहले सुदर्शन को अपना शिकार बनाया और इस साझेदारी का अंत किया। सुदर्शन 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने बटलर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर बटलर भी पचासा लगाने में सफल रहे। प्रिंस यादव ने हालांकि गिल को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया जो 40 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।