RCB Inning
70/0 (5.5 ov)
Virat Kohli 20(13)*
Phil Salt 47 (22)
Mumbai Indians elected to bowl
Live
MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू, विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर; मुंबई ने जीता टॉस
{"_id":"69db936a90d3c66f4d076998","slug":"mi-vs-rcb-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2026-20th-match-updates-2026-04-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू, विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर; मुंबई ने जीता टॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
IPL Live Cricket Score, MI vs RCB Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में प्रशंसकों की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
आरसीबी बनाम मुंबई
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:37 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर हैं।07:35 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह।इम्पैक्ट खिलाड़ी: शेरफेन रदरफोर्ड, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा, राज बावा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।
07:03 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडेय की टीम में वापसी हुई है जबकि अल्लाह गजनफर और दीपक चाहर को आराम दिया गया है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि जैकब डफी को जोश हेजलवुड की जगह मौका मिला है।06:39 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देंगे एमआई के खिलाड़ी
इस मुकाबले में एमआई के खिलाड़ी महान भारतीय गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।06:37 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट/कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह/मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
06:23 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: पिच और हालात
वानखेड़े स्टेडियम में रात के मुकाबलों में ओस बड़ी भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हाल के मैचों में यहां चेज करने वाली टीमों को थोड़ी बढ़त मिली है और रन रेट भी दूसरी पारी में ज्यादा रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: नजरें इन खिलाड़ियों पर
इस मुकाबले में खास नजर ट्रेंट बोल्ट और टिम डेविड पर रहेगी। बोल्ट पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए और अपनी लय से दूर नजर आए, जबकि टिम डेविड डेथ ओवर्स में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। खास बात यह है कि डेविड पहले मुंबई का हिस्सा थे, ऐसे में वह अपने पुराने टीम के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेंगे06:15 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: आरसीबी का संतुलन
आरसीबी के लिए राजस्थान के खिलाफ मिली हार एक चेतावनी जरूर थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की गहराई भी उसी मैच में सामने आई, जब टीम ने 11वें ओवर में छह विकेट गिरने के बावजूद 200 का आंकड़ा पार किया। जोश हेजलवुड की वापसी गेंदबाजी के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि कुछ गेंदबाज महंगे साबित हुए, लेकिन टीम का ओवरऑल संतुलन अभी भी मजबूत दिखता है।06:14 PM, 12-Apr-2026
MI vs RCB Live Score: मुंबई की चिंता
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी समस्या उनकी गेंदबाजी रही है। टीम ने तीन मैचों में सिर्फ 10 विकेट लिए हैं और उनका पूरा अटैक काफी हद तक जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आता है। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे पावरप्ले गेंदबाज भी अब तक असरदार नहीं रहे हैं। बल्लेबाजी में बड़े नाम जरूर हैं, लेकिन टीम में नई पीढ़ी का वह एक्स-फैक्टर नहीं दिख रहा जो बाकी टीमों में नजर आ रहा है।06:14 PM, 12-Apr-2026