सब्सक्राइब करें
LSG Inning
45/1 (4 ov)
Rishabh Pant 18(10)*
Aiden Markram 15 (10)
Gujarat Titans elected to bowl

Live

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा पहला झटका, मिचेल मार्श आउट; रबाडा को मिली सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 12 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, LSG vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते थे और अब इनकी नजरें इस लय को बरकरार रखने की होंगी।

LSG vs GT IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates
लखनऊ बनाम गुजरात - फोटो : IPL
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:37 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ सुपर जाएंट्स को मिचेल मार्श के रूप में पहला झटका लगा है। मिचेल कगिसो रबादा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। मिचेल चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। 
03:31 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ की ओर से एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।
03:07 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान, मानव सुथार, जैसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
03:01 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गिल ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
02:41 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/कुमार कुशाग्र, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, जॉर्ज लिंडे, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी।
02:28 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: लखनऊ की परेशानी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, खासकर शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनका संघर्ष साफ दिख रहा है। वहीं निकोलस पूरन लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की बल्लेबाज़ी उतनी खतरनाक नहीं लग रही जितनी उम्मीद थी। हालांकि आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी निचले क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। लखनऊ के पास एक भरोसेमंद ऑलराउंडर की कमी साफ नजर आती है, क्योंकि मिचेल मार्श गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और मोहम्मद शमी का नंबर-आठ पर आना बल्लेबाजी को थोड़ा कमजोर बना देता है। ऐसे में जॉर्ज लिंडे को शामिल करना टीम को बेहतर संतुलन दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गुजरात की चुनौती

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी लगातार रन बना रही है, लेकिन अभी भी पूरी रफ्तार में नहीं दिख रही। मिडिल और लोअर ऑर्डर थोड़ा कमजोर लग रहा है, जिसकी वजह से टीम चौथे-पांचवें गियर में अटकी हुई है। मोहम्मद सिराज से पावरप्ले में विकेट की उम्मीद थी, लेकिन वह अभी तक उस भूमिका में प्रभावी नहीं रहे हैं। हालांकि जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान धीरे-धीरे फॉर्म में लौटते नजर आ रहे हैं, जो टीम के लिए राहत की बात है, लेकिन कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा से अभी और बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।
02:07 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: जीत की हैट्रिक लगा पाएगी लखनऊ?

आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच आखिरी गेंद पर जीतकर आ रही हैं। लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, जबकि गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।
02:03 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा पहला झटका, मिचेल मार्श आउट; रबाडा को मिली सफलता

IPL Live Cricket Score, LSG vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते थे और अब इनकी नजरें इस लय को बरकरार रखने की होंगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed