Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL: 17 Bowlers Who Took a Wicket on Their Very First Ball – A List You May Have Forgotten
{"_id":"69db29ad604fffbdad0a1326","slug":"ipl-17-bowlers-who-took-a-wicket-on-their-very-first-ball-a-list-you-may-have-forgotten-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17 गेंदबाज; लिस्ट में कई खिलाड़ियों के नाम आप भूल चुके होंगे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL: आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17 गेंदबाज; लिस्ट में कई खिलाड़ियों के नाम आप भूल चुके होंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:42 AM IST
सार
आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। इस लिस्ट में कुल 17 गेंदबाज शामिल हैं, जिनमें कुछ बड़े नाम हैं तो कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें फैंस शायद अब भूल चुके हैं। यह आंकड़ा आईपीएल के रोमांच और अनिश्चितता को भी दर्शाता है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। छह फुट तीन इंच लंबे इस गेंदबाज ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। इस लिस्ट में अन्य 16 खिलाड़ियों में से काफी गेंदबाजों के नाम आप भूल भी चुके होंगे। वहीं, कुछ नाम चौंकाने वाले भी हैं। आइए जानते हैं...
Trending Videos
2 of 5
गुरजपनीत
- फोटो : IANS
गुरजपनीत की लिस्ट में एंट्री
27 वर्षीय गुरजपनीत सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के सातवें ओवर में गेंद थमाई। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल को सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया। सरफराज खान ने बैकवर्ड प्वाइंट पर हवा में उछलकर शानदार कैच लपका, जिसके बाद गेंद को हाथ में लेकर लंबी दौड़ लगा दी। उस समय सीएसके के खेमे में शानदार जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी के साथ गुरजपनीत सिंह आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले 17वें खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पथिराना, ईशांत और अश्विनी
- फोटो : IPL/BCCI
गुरजपनीत सिंह से पहले आईपीएल करियर की पहली गेंद पर सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में ईशांत शर्मा (2008, कोलकाता नाइट राइडर्स), विल्किन मोटा (2008, किंग्स 11 पंजाब), एस विद्युत (2008, चेन्नई सुपर किंग्स), रवि तेजा (2008, डेक्कन चार्जर्स), शेन हारवुड (2009, राजस्थान रॉयल्स), अमित सिंह (2009, राजस्थान रॉयल्स), चार्ल लैंगवेल्ट (2009, कोलकाता नाइट राइडर्स), केविन पीटरसन (2009, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), अली मुर्तजा (2010, मुंबई इंडियंस), टीपी सुधींद्र (2012, डेक्कन चार्जर्स), एडम गिलक्रिस्ट (2013, किंग्स 11 पंजाब), हनुमा विहारी (2013, सनराइजर्स हैदराबाद), अल्जारी जोसेफ (2019, मुंबई इंडियंस), डेवाल्ड ब्रेविस (2022, मुंबई इंडियंस), मथीशा पथिराना (2022, चेन्नई सुपर किंग्स) और अश्विनी कुमार (2025, मुंबई इंडियंस) शामिल हैं। इस लिस्ट में गिलक्रिस्ट, ब्रेविस और पीटरसन के नाम चौंकाने वाले हैं, क्योंकि ये रेगुलर गेंदबाज नहीं हैं। विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने तो आईपीएल करियर में बस एक ही गेंद डाली और उसमें भी विकेट लिया और खास रिकॉर्ड बनाया।
4 of 5
गुरजपनीत
- फोटो : IANS
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए गुरजपनीत सिंह पर 2.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन चोट के कारण वह उस सीजन खेल नहीं सके। आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने इस गेंदबाज को रिटेन किया। इंडिया-ए के लिए खेलने के बाद उन्होंने आईपीएल 2026 में मैदान पर वापसी की है।
गुरजपनीत सिंह फर्स्ट क्लास करियर में नौ मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22.06 की औसत के साथ 33 विकेट हासिल किए, जबकि नौ लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 20.41 की औसत से 17 विकेट निकाले हैं। 16 टी20 मुकाबलों में इस गेंदबाज ने 24.38 की औसत के साथ 22 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिवम दुबे-संजू सैमसन
- फोटो : IANS
शनिवार को जारी इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे 36 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने निकाला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।