सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK VS DC: Sanju Samson hits century made big record against Delhi capitals

Sanju Samson: सैमसन ने तूफानी शतक से दिल्ली के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 14 साल का सूखा खत्म हुआ; जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन की तूफानी पारी खेलकर सीएसके के लिए 14 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ा। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 212 रन बनाए और मुकाबले में मजबूत स्थिति हासिल की।

IPL 2026 CSK VS DC: Sanju Samson hits century made big record against Delhi capitals
संजू सैमसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना दिल्ली कैपिटल्स से एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। इस मैच में सबसे बड़ा आकर्षण रहे संजू सैमसन, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Trending Videos

IPL 2026 CSK VS DC: Sanju Samson hits century made big record against Delhi capitals
संजू सैमसन - फोटो : IANS
सैमसन ने जड़ा आईपीएल का चौथा शतक
संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों में 115 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने 205 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और दिल्ली के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक रहा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में यह उनका पहला शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 CSK VS DC: Sanju Samson hits century made big record against Delhi capitals
संजू सैमसन - फोटो : IANS
दिल्ली के खिलाफ सीएसके का दूसरा सैकड़ा
इस शतक के साथ सैमसन ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके की ओर से शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा मुरली विजय ने साल 2012 में किया था। यानी पूरे 14 साल बाद सीएसके के किसी बल्लेबाज ने डीसी के खिलाफ शतक लगाया है।

इसके अलावा सैमसन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह केएल राहुल के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए शतक जड़ा है। सैमसन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए भी शतक लगा चुके हैं।

IPL 2026 CSK VS DC: Sanju Samson hits century made big record against Delhi capitals
संजू सैमसन-आयुष म्हात्रे - फोटो : IANS
दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
मैच के दौरान सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 113 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबलों में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2026 CSK VS DC: Sanju Samson hits century made big record against Delhi capitals
शिवम दुबे-संजू सैमसन - फोटो : IANS
दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने 212 रन बनाए
अगर टीम के कुल स्कोर की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। यह स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में सीएसके का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।सैमसन के अलावा आयुष म्हात्रे ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंदों में 59 रन बनाए, हालांकि वह रिटायर्ड आउट हो गए। वहीं, पारी के अंत में शिवम दुबे ने तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इस मैच में काफी फीकी नजर आई। टीम की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया, जबकि बाकी गेंदबाज सैमसन और अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे। इस तरह सैमसन की यादगार पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया और मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed