सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update

CSK vs DC: चेपॉक में चेन्नई की लगातार छह हार के बाद पहली जीत, दिल्ली की टीम आईपीएल में 31वीं बार ऑलआउट हुई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम को आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

IPL 2026 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई ने दिल्ली को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम को आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली लगातार दूसरा मैच हार गई। शनिवार को चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 189 रन ही बना सकी। इस दौरान सिर्फ ट्रिस्टन स्टब्स ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Sanju Samson: सैमसन ने तूफानी शतक से दिल्ली के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 14 साल का सूखा खत्म हुआ; जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
संजू सैमसन - फोटो : IANS
आईपीएल में 31वीं बार दिल्ली की टीम ऑलआउट हुई
चेपॉक में यह चेन्नई की लगातार आईपीएल में लगातार छह हार के बाद पहली जीत है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की नौ आईपीएल मुकाबलों में आठवीं जीत है। वहीं, दिल्ली की टीम आईपीएल में 31वीं बार ऑलआउट हुई है। चेन्नई ने इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाई और नौवें पायदान पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर है। 

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 +2.055
पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 +0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 0 4 +1.231
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.322
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 2 1 0 0 4 -0.359
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -0.024
गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 0 2 -0.270
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 -0.715
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315

IPL 2026 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई ने दिल्ली को हराया - फोटो : IANS
स्टब्स का अर्धशतक, ओवरटन ने चार विकेट झटके
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, समीर रिजवी इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह छह रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन भेजा।

डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स की नैया को पार नहीं लगा सके और वह 14 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके। आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। आकिब चार रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव चार रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने तीन विकेट चटकाए।

IPL 2026 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
संजू सैमसन - फोटो : IANS
सैमसन ने जड़ा आईपीएल 2026 का पहला शतक
इससे पहले, सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रनों की अहम साझेदारी निभाई। आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसी की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed