VIDEO: कोरिया में भी आईपीएल की धूम! आरसीबी-कोहली की जर्सी पाते ही खुशी से झूमी एक फैन, भावुक होकर कही यह बात
आरसीबी जर्सी मिलने पर एक कोरियाई महिला फैन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनकी खुशी और टीम के प्रति प्यार ने दिखाया कि आरसीबी सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि दुनिया भर के फैंस के लिए एक इमोशन है।
विस्तार
वीडियो में मिशेल पैकेज खोलने से पहले ही मुस्कुराती नजर आती हैं। जैसे ही उन्होंने बॉक्स खोला, सबसे पहले कुछ स्टिकर्स निकाले और उन्हें देखकर खुशी जाहिर की। लेकिन असली पल तब आया जब उन्होंने जर्सी को बाहर निकाला। जर्सी हाथ में लेते ही वह हंसने लगीं, उसे गले से लगाया और फिर पहनकर अपनी खुशी जाहिर की। जर्सी पर 18 नंबर लिखा था, जो कि विराट कोहली का जर्सी नंबर है।
मिशेल ने वीडियो के कैप्शन में अपनी भावनाएं भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'मैं एक कोरियन RCB फैन हूं। मुझे जर्सी भले ही देर से मिली हो, लेकिन टीम के लिए मेरा प्यार कभी देर से नहीं आया।' उनका यह मैसेज फैंस के दिल को छू गया।
वीडियो पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, 'किसी को इन्हें आरसीबी का मैच देखने के लिए टिकट देना चाहिए।' वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, 'आरसीबी सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है, यह एक इमोशन है।' इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आरसीबी की फैन फॉलोइंग कितनी गहरी और भावनात्मक है।
यह वीडियो सिर्फ एक फैन की खुशी नहीं, बल्कि आरसीबी के ग्लोबल क्रेज को भी दिखाता है। अलग-अलग देशों के लोग इस टीम से जुड़ाव महसूस करते हैं, जो इसे खास बनाता है।