सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: ‘Dear Vaibhav Suryavanshi’ – Virat Kohli’s Special Message Seals Teen Sensation’s Rise

Kohli on Vaibhav Suryavanshi: 'प्रिय वैभव…' किंग कोहली भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, लिखा खास नोट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 11 Apr 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि विराट कोहली का दिल भी जीत लिया। कोहली के ‘डियर वैभव’ वाले खास संदेश ने इस युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी, जबकि उनकी बल्लेबाजी ने राजस्थान को लगातार चौथी जीत दिलाई।

IPL 2026: ‘Dear Vaibhav Suryavanshi’ – Virat Kohli’s Special Message Seals Teen Sensation’s Rise
वैभव और कोहली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को अब दिग्गज विराट कोहली की भी तारीफ मिल गई है। मैच के बाद वैभव ने कोहली से ऑटोग्राफ लिया, लेकिन 'किंग' ने सिर्फ साइन नहीं किया, बल्कि एक खास मैसेज भी लिखा, जिसने इस युवा खिलाड़ी के सफर को और खास बना दिया। कोहली ने अपने मैसेज में लिखा, 'डियर वैभव, बहुत अच्छा खेला।' यह छोटा सा संदेश, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक की तरफ से मिलने वाली यह सराहना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल के खिलाड़ी ने बदला मैच का रुख
जब राजस्थान रॉयल्स 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो मुकाबला आसान नहीं लग रहा था। लेकिन वैभव ने पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों जैसे भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खिलाफ बिना किसी डर के आक्रामक बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

यह भी पढ़ें: पहले बुमराह...अब हेजलवुड!: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे की दोनों की धुनाई? वजह जानकर आप कहेंगे- वाह! क्या खिलाड़ी है
 

फिल्मी है वैभव की कहानी
वैभव का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा। उनकी बल्लेबाजी में वह आत्मविश्वास दिख रहा है, जो आमतौर पर अनुभवी खिलाड़ियों में देखने को मिलता है। 15 साल की उम्र में जिस तरह से वह बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। यही वजह है कि उनकी तुलना एक परिकथा से की जा रही है।
 

ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे
इस मैच के बाद वैभव ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज कैप की रेस में भी बढ़त बना ली है। उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें: IPL: वैभव सूर्यवंशी हर बार आउट होकर क्यों होते हैं निराश? खुद बताई 10-20 रन की कहानी, जवाब में झलकी टीम भावना

टीम की लगातार चौथी जीत
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। टीम ने 12 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जो इस सीजन उनकी लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रियान से पाटीदार तक, हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed