{"_id":"69d9c3b35b42acab44090cfe","slug":"first-bumrah-now-hazlewood-how-vaibhav-suryavanshi-took-them-apart-with-fearless-batting-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले बुमराह...अब हेजलवुड!: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे की दोनों की धुनाई? वजह जानकर आप कहेंगे- वाह! क्या खिलाड़ी है","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पहले बुमराह...अब हेजलवुड!: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे की दोनों की धुनाई? वजह जानकर आप कहेंगे- वाह! क्या खिलाड़ी है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार
वैभव सूर्यवंशी ने पहले जसप्रीत बुमराह और फिर जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया। उनकी सफलता का राज है, सिर्फ गेंद पर ध्यान देना, गेंदबाज के नाम से प्रभावित न होना और अपने नैचुरल गेम पर भरोसा रखना। यही आत्मविश्वास और साफ सोच उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है और भविष्य का बड़ा स्टार होने के संकेत देती है।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलायी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वैभव ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए हैं। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसे बयान दिए जो दिखाता है कि वह 15 साल की उम्र में ही परिपक्व हो चुके हैं। नपे तुले और सोच समझकर जवाब उन्हें आने वाले समय का बड़ा खिलाड़ी बनाता है।
Trending Videos
बिना किसी डर के बल्लेबाजी कैसे?
पुरस्कार समारोह में जब वैभव से पूछा गया कि वह कैसे बिना किसी डर के बल्लेबाजी कर लेते हैं? इस पर वैभव ने जवाब दिया, 'नहीं सर, ऐसा नहीं है। मैं बस वही करने की कोशिश करता हूं जो मैं अभ्यास में करता हूं। कुछ अतिरिक्त करने की कोशिश नहीं करता और अपने नैचुरल गेम पर भरोसा रखता हूं।'
यह भी पढ़ें: IPL 2026: रियान से पाटीदार तक, हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं

जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी और जोश हेजलवुड
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
बुमराह और हेजलवुड को कैसे खेला?
इसके बाद प्रेजेंटर ने उनसे पूछा कि वह बुमराह और हेजलवुड के खिलाफ बिना डर के कैसे खेल लेते हैं? इस पर वैभव ने कहा, 'दिमाग में यह जरूर रहता है कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन मैं गेंद को खेलने की कोशिश कर रहा होता हूं, गेंदबाज को नहीं देखने की कोशिश करता हूं। गेंद जैसी आती है, उसके अनुसार खेलता हूं और अपना गेम खेलता हूं।' वैभव का यह कहना कि वह बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ गेंद को देखते हैं, गेंदबाज को नहीं, उनकी मैच्योरिटी को दर्शाता है।

'इधर-उधर देखे बिना खेल पर फोकस रखना'
प्रेंजेटर ने वैभव से यह भी पूछा कि अभी आपको कौन गाइड कर रहा है? इस पर 15 साल के वैभव ने कहा, 'पापा तो हैं ही और मेरे कोच भी हैं। यहां मेरे गार्जियन रोमी सर हैं। ये सभी लोग मुझे कहते रहते हैं कि सफर बहुत लंबा है, यह तो अभी शुरुआत है, इसलिए आपको अपने प्रोसेस और काम पर ध्यान देना है और इधर-उधर देखे बिना खेल पर फोकस रखना है।'
यह भी पढ़ें: IPL: वैभव सूर्यवंशी हर बार आउट होकर क्यों होते हैं निराश? खुद बताई 10-20 रन की कहानी, जवाब में झलकी टीम भावना

ध्रुव जुरेल-वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
आरआर ने आरसीबी को दी शिकस्त
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 40 गेंद में 63 रन की पारी खेली। जवाब में राजस्थान ने 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव ने 26 गेंद में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 43 में आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए। आरआर की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है।