सब्सक्राइब करें
PBKS Inning
119/2 (9.2 ov)
Target: 220
Cooper Connolly 5(8)*
Shreyas Iyer 2 (3)
Punjab Kings need 101 runs in 10.4 remaining overs

IPL 2026: इस सीजन अब तक 18 गेंदबाजों का सामना कर चुके वैभव सूर्यवंशी, इनमें से 10 की पहली बॉल पर लगाई बाउंड्री

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 11 Apr 2026 03:39 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने अब तक 18 गेंदबाजों का सामना किया है, जिनमें से 10 के खिलाफ पहली ही गेंद पर बाउंड्री जड़ दी। चार मैचों में 200 रन, 266.67 का स्ट्राइक रेट और ऑरेंज कैप के साथ वैभव का दबदबा साफ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि अब तक कोई भी गेंदबाज उन्हें बोल्ड नहीं कर सका है, जो उनकी तकनीक और आत्मविश्वास दोनों को दर्शाता है।

विज्ञापन
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Dominates Bowlers, Smashes Boundaries on First Balls Against 10 Opponents
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक इस सीजन खेली गई चार पारियों में चौके-छक्कों की बरसात कर दी है। वह चार मैचों में 200 रन के साथ फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं। इस दौरान उनका औसत 50 का और स्ट्राइक रेट 266.67 का रहा है। इस सीजन वह अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा दो अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, फैंस में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रहती है कि वह पहली गेंद पर क्या करेंगे। हर गेंदबाज के लिए इस सीजन उन्हें पहली गेंद डालना परेशानी का काम रहा है, क्योंकि वह किसी को रहम नहीं करते हैं। अगर गेंद उनके पाले में गिरी तो सीधे बाउंड्री के पार जाती है। इस सीजन अब तक वह 18 गेंदबाजों का सामना कर चुके हैं और इनमें से 10 गेंदबाजों के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर बाउंड्री लगाई है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Dominates Bowlers, Smashes Boundaries on First Balls Against 10 Opponents
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
1. पहले मैच में राजस्थान का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था। इस मैच में वैभव ने मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और नूर अहमद का सामना किया।

 
  • मैट हेनरी के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने चौका लगाया था।
  • इसके बाद खलील अहमद वैभव के सामने आए। हालांकि, वैभव ने उनके खिलाफ अपनी पहली गेंद पर एक रन लिया, जो कि लेग बाइ के रूप में आया।
  • अंशुल कंबोज के खिलाफ वैभव ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया। 
  • वहीं, नूर अहमद के खिलाफ वैभव ने अपनी पहली गेंद पर छह रन बटोरे। राजस्थान ने यह मैच अपने नाम किया था।
  • इस मैच में वैभव ने 17 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। राजस्थान ने यह मैच आठ विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Dominates Bowlers, Smashes Boundaries on First Balls Against 10 Opponents
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
2. दूसरे मैच में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मुकाबले में वैभव का पाला सिराज, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों से पड़ा। हालांकि, इसमें भी वैभव अव्वल साबित हुए।

 
  • सिराज के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने चौका लगाया और फैंस का दिल जीत लिया।
  • कगिसो रबाडा के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना सके, लेकिन अगली गेंद पर जरूर चौका लगाया (इस चौके को स्टैट में काउंट नहीं किया गया है)।
  • अशोक शर्मा के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने चौका लगाया। 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद भी वैभव को नहीं डरा सकी।
  • प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना सके।
  • वहीं, राशिद खान के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव कैच आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। राजस्थान ने यह मैच छह रन से अपने नाम किया।
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Dominates Bowlers, Smashes Boundaries on First Balls Against 10 Opponents
बुमराह-वैभव - फोटो : IANS
3. तीसरे मैच में राजस्थान का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हुआ। 11-11 ओवर के इस मैच में वैभव ने यशस्वी के साथ मिलकर चौथी गीयर में बल्लेबाजी की। इस मैच में वैभव ने बुमराह, बोल्ट, हार्दिक और शार्दुल जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों का सामना किया और सुपरहिट रहे।
 
  • जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। सब हैरान रह गए थे।
  • इसके बाद ट्रेंट बोल्ट का भी स्वागत वैभव ने छक्के के साथ किया। बोल्ट के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाया।
  • हार्दिक पांड्या के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने एक रन लिया।
  • वहीं, पिछले सीजन के बाद इस सीजन भी वैभव ने शार्दुल को नहीं बख्शा। उनके खिलाफ अपनी पहली गेंद पर छह रन बटोरे। पिछले सीजन शार्दुल लखनऊ की टीम में थे।
  • इस मैच में वैभव ने 14 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। राजस्थान ने यह मैच 27 रन से जीता।
विज्ञापन
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Dominates Bowlers, Smashes Boundaries on First Balls Against 10 Opponents
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
4. चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। इस मैच में वैभव की टक्कर भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों से हुई, लेकिन 15 साल का यह बल्लेबाज बिल्कुल नहीं डरा।

 
  • भुवनेश्वर के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने स्ट्रेट बाउंड्री पर 4 रन बटोरे।
  • इसके बाद तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना पाए। हालांकि, अगली दो गेंद पर दो चौके बटोरे।
  • जोश हेजलवुड के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने स्क्वायर थर्ड मैन के ऊपर से चार रन बटोरे।
  • क्रुणाल पांड्या के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव ने एक रन लिया।
  • टिम डेविड के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना सके। हालांकि, अगली दो बॉल पर वैभव ने लगातार दो छक्के लगाए। 
  • इस मैच में वैभव ने 26 गेंद में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली। राजस्थान ने यह मैच छह विकेट से जीता।


यानी वैभव सूर्यवंशी ने हेनरी, अंशुल, नूर, सिराज, अशोक, बुमराह, बोल्ट, शार्दुल, भुवनेश्वर और हेजलवुड समेत 10 गेंदबाजों के खिलाफ इस सीजन की अपनी पहली गेंद पर बाउंड्रीज बटोरीं। इन 10 में से बुमराह, शार्दुल, बोल्ट और नूर के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed