सब्सक्राइब करें

CSK vs DC: अंपायर से बहस करना नीतीश को पड़ा भारी, ऋतुराज पर जुर्माना क्यों? IPL नियम तोड़ने पर दोहरी कार्रवाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 12 Apr 2026 11:25 AM IST
सार

CSK vs DC मैच के बाद दो अलग-अलग कारणों से नीतीश राणा और ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया। राणा को अंपायर से बहस और अनुचित भाषा के इस्तेमाल के लिए सजा मिली, जबकि गायकवाड़ स्लो ओवर रेट के चलते दंडित हुए। यह घटना दिखाती है कि आईपीएल में अनुशासन और नियमों का पालन कितना जरूरी है।

विज्ञापन
IPL 2026: Nitish Rana Fined for Umpire Clash, Ruturaj Gaikwad Penalised for Slow Over-Rate
नीतीश राणा और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दो बड़े नामों पर कार्रवाई हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के नीतीश राणा और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, दोनों को अलग-अलग मामलों में जुर्माना झेलना पड़ा।
Trending Videos
IPL 2026: Nitish Rana Fined for Umpire Clash, Ruturaj Gaikwad Penalised for Slow Over-Rate
अंपायर से बहस करते नीतीश - फोटो : IPL/BCCI
अंपायर से बहस पर राणा पर कार्रवाई
मैच के दौरान सबसे बड़ा विवाद दिल्ली की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला, जब बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने पसीने के कारण अपने ग्लव्स बदलने की अनुमति मांगी। चेन्नई की उमस भरी गर्मी में यह एक सामान्य मांग थी, लेकिन चौथे अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और स्टब्स के आउट होते ही नीतीश राणा अंपायर से भिड़ गए। इस व्यवहार को आईपीएल ने आचार संहिता का उल्लंघन माना। आईपीएल के बयान के मुताबिक, 'नीतीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।' आगे कहा गया, 'राणा ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।' हालांकि राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया।

पूरा विवाद पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: CSK vs DC: मुकाबले में हाईवोल्टेज ड्रामा! अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? स्टब्स ने हेलमेट फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Nitish Rana Fined for Umpire Clash, Ruturaj Gaikwad Penalised for Slow Over-Rate
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
स्लो ओवर रेट ने गायकवाड़ को फंसाया
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी कार्रवाई से नहीं बच सके। उनकी टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिसके चलते उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। आईपीएल के मुताबिक, 'यह सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।' स्लो ओवर रेट आईपीएल में एक गंभीर मुद्दा माना जाता है और बार-बार गलती होने पर सजा और भी कड़ी हो सकती है।
IPL 2026: Nitish Rana Fined for Umpire Clash, Ruturaj Gaikwad Penalised for Slow Over-Rate
सीएसके - फोटो : ANI
मैच का नतीजा और आगे की राह
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन से जीत दर्ज की। यह उनकी इस सीजन की पहली जीत रही। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। अब चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जहां वे अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed