फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   CSK vs DC: High-Voltage Drama as Rana, Nair, Badani Clash with Umpires; Stubbs Sparks Controversy

CSK vs DC: मुकाबले में हाईवोल्टेज ड्रामा! अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? स्टब्स ने हेलमेट फेंका

Sun, 12 Apr 2026 09:41 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 12 Apr 2026 09:41 AM IST
सार

सीएसके और डीसी के बीच मुकाबले में खेल से ज्यादा विवाद ने सुर्खियां बटोरीं। स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से बड़ा बवाल हुआ, जिसमें राणा, नायर और कोच बदानी अंपायरों से भिड़ते दिखे। यह घटना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और दिल्ली को हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
CSK vs DC: High-Voltage Drama as Rana, Nair, Badani Clash with Umpires; Stubbs Sparks Controversy
चेन्नई-दिल्ली मैच में विवाद - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। हालांकि, इस मुकाबले में गेम से ज्यादा विवाद चर्चा में रहा। चेपॉक में खेले गए इस मैच के दौरान आखिरी ओवरों में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी नीतीश राणा और करुण नायर फोर्थ अंपायर से भिड़ गए, जबकि कोच हेमंग बदानी भी अंपायर से बहस करते नजर आए। वहीं, आउट होने के बाद दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स इतने गुस्से में दिखे कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर हेलमेट फेंक दिया। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

क्या हुआ मैदान पर?
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान विवाद शुरू हुआ। टीम को जीत के लिए 10 गेंदों पर 29 रन चाहिए थे, तभी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने ग्लव्स बदलने का इशारा किया। ओवर के बीच में ही उन्होंने यह मांग रखी, लेकिन फोर्थ अंपायर ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद डगआउट में बैठे कोच हेमंग बदानी और करुण नायर अंपायरों से बहस करते नजर आए। करुण ग्लव्स लेकर तैयार खड़े थे। हालांकि, अंपायर ने इजाजत नहीं दी। नायर और नीतीश राणा इस मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टब्स का गुस्सा और मैच का टर्निंग पॉइंट
ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने के तुरंत बाद स्टब्स अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें जेमी ओवरटन ने नूर अहमद के हाथों कैच कराया। इससे दिल्ली की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। स्टब्स का झटका दिल्ली को 183 के स्कोर पर लगा। उन्होंने 38 गेंदों में 60 रन बनाए और टीम के लिए आखिरी उम्मीद बने हुए थे, लेकिन उनके आउट होते ही मैच लगभग चेन्नई के पक्ष में चला गया। इस फैसले से नाराज होकर स्टब्स सीधे ड्रेसिंग रूम में गए गुस्से में हेलमेट भी फेंक दिया। इसी दौरान बल्लेबाज नीतीश राणा फोर्थ अंपायर से गुस्से में बहस करते नजर आए।




विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस का खुलासा
सीएसके और दिल्ली, दोनों टीमों से खेल चुके फाफ डुप्लेसिस उस वक्त कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने इस विवाद पर कहा कि दिल्ली कैंप इस फैसले से काफी नाराज था। उन्होंने बताया कि ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से टीम को बड़ा नुकसान हुआ और यही मैच का निर्णायक मोड़ बन गया।

मैच का हाल
मैच की बात करें तो चेन्नई ने संजू सैमसन के 56 गेंद में 115 रन और आयुष म्हात्रे के 36 गेंद में 59 रन की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शानदार शुरुआत की थी। ओपनर्स केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले पांच ओवर में 61 रन जोड़े। लेकिन राहुल और निसांका के आउट होते ही टीम की लय बिगड़ गई। इसके बाद चेन्नई के गेंदबाजों, ओवरटन, खलील और कंबोज ने रणनीति बदलते हुए शॉर्ट गेंदों से दबाव बनाया और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। स्टब्स के अलावा पथुम निसांका ने 24 गेंद में 41 रन बनाए। यह चेन्नई सुपर किंग्स की सीजन में पहली जीत रही, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed