सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: CSK Bowling Coach Simmons Takes a Dig at His Own Team? Says: "The Boys Were Tired of Losing"
GT Inning
129/1 (14.4 ov)
Target: 165
Shubman Gill 56(39)*
Jos Buttler 56 (35)
Gujarat Titans need 36 runs in 32 remaining balls

IPL 2026: सीएसके के गेंदबाजी कोच सिमंस का अपनी टीम पर तंज? कहा- लड़के हारते-हारते थक गए थे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 12 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

संजू सैमसन ने 56 गेंद में 115 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सीएसके ने दो विकेट पर 212 रन बनाए। इसके बाद जेमी ओवरटन के 18 रन देकर चार विकेट की मदद से सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 189 रन पर आउट कर दिया।

IPL 2026: CSK Bowling Coach Simmons Takes a Dig at His Own Team? Says: "The Boys Were Tired of Losing"
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि लगातार तीन हार से टीम का मनोबल नहीं गिरा था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि खिलाड़ी हारते-हारते थक चुके थे। पांच बार के चैंपियन सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर हार का सिलसिला तोड़ा और इस तरह से वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला।
Trending Videos


सिमंस ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'हमारे खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए वास्तव में बेताब थे। मुझे लगता है कि लगातार तीन मैच हारने के बाद हम हारते-हारते थक गए थे।' उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है, लेकिन यह कभी खराब भी नहीं था। मुझे लगता है कि लोगों ने आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के खिलाफ मैच देखा और सोचा कि ओह, हम बहुत पीछे हैं लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हम बहुत पीछे हैं।' सिमंस ने कहा, 'इस टूर्नामेंट में लय हासिल करना और सकारात्मक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है। इस जीत के बाद टीम का माहौल सकारात्मक है। लेकिन इससे पहले अभ्यास सत्र के दौरान भी खिलाड़ियों का रवैया अच्छा रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले सिमंस से जब पूछा गया कि क्या पिछले मैचों में कुछ कमी रह गई थी, उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। मेरे कहने का मतलब है कि थोड़ा आत्मविश्वास की कमी थी। यह अजीब बात है लेकिन अक्सर फील्डिंग ही टीम का मिजाज तय करती है और सरफराज ने जब हवा में लहराते हुए कैच लिया तो इससे पूरी टीम का मनोबल बढ़ जाता है। ये छोटी-छोटी चीजें काफी मायने रखती हैं।'

संजू सैमसन ने 56 गेंद में 115 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सीएसके ने दो विकेट पर 212 रन बनाए। इसके बाद जेमी ओवरटन के 18 रन देकर चार विकेट की मदद से सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 189 रन पर आउट कर दिया।

सैमसन की तारीफ करते हुए सिमंस ने कहा, 'मुझे एमएस धोनी के साथ कई साल काम करने का सौभाग्य मिला है। वह उन सबसे शांत क्रिकेटरों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं। संजू सैमसन भी उन्हीं की तरह हैं। वह खेल को उसी नजरिए से देखते हैं। मैंने उन्हें कभी बेचैन नहीं देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed