सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 LSG VS GT: Rishabh Pant is struggling for form Mohammed Siraj took wicket
GT Inning
112/1 (12.2 ov)
Target: 165
Jos Buttler 44(24)*
Shubman Gill 51 (36)
Gujarat Titans need 53 runs in 46 remaining balls

LSG vs GT: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ, 10 टी20 पारियों में सिराज ने पांचवीं बार किया लखनऊ के कप्तान का शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Apr 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज ने उनका शिकार किया।

IPL 2026 LSG VS GT: Rishabh Pant is struggling for form Mohammed Siraj took wicket
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Trending Videos

IPL 2026 LSG VS GT: Rishabh Pant is struggling for form Mohammed Siraj took wicket
ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत
आईपीएल के 19वें संस्करण में अब तक लखनऊ की टीम ने चार मुकाबले खेले हैं। इनमें पंत सिर्फ एक बार अर्धशतकीय पारी खेल सके हैं, जबकि तीन बार उनका निजी स्कोर 20 से भी कम रहा है। सीजन के शुरुआती मुकाबले में लखनऊ का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इसमें पंत ने सिर्फ सात रन बनाए। उसके बाद हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 68 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि कप्तान पंत अब ऐसी ही उपयोगी पारियां खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अगले ही मैच में कोलकाता के खिलाफ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब गुजरात के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरे पंत सिर्फ 18 रन बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 LSG VS GT: Rishabh Pant is struggling for form Mohammed Siraj took wicket
ऋषभ पंत-मोहम्मद सिराज - फोटो : ANI
सिराज ने पांचवीं बार किया शिकार
गुजरात के खिलाफ तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए पंत ने 11 गेंदं का सामना किया और सिर्फ 18 रन बनाकर लौट गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। यह पांचवीं बार है जब सिराज ने पंत का शिकार किया। अब तक दोनों खिलाड़ियों का 10 टी20 पारियों में आमना-सामना हुआ है। इनमें पंत ने 53 गेंदों में उनके खिलाफ 93 रन बनाए हैं। वह पांच बार सिराज का शिकार बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed