फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricketers Sachin Tendulkar and Virat Kohli paid tribute to Legendary singer Asha Bhosle

Asha Bhosle: 'ऐसा लगता है समय ही थम गया,' आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Apr 2026 06:07 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 12 Apr 2026 06:07 PM IST
सार

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। 

विज्ञापन
Indian Cricketers Sachin Tendulkar and Virat Kohli paid tribute to Legendary singer Asha Bhosle
आशा भोसले के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : IANS

विस्तार

महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देहांत पर विश्व के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने शोक व्यक्त किया है। आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। महान गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिन बोले- आशा ताई हमारे परिवार की तरह थीं
आशा भोसले के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था। 'मास्टर-ब्लास्टर' ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है। हमारे लिए आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज हमें जो खालीपन महसूस हो रहा है उसके लिए शब्द बहुत कम पड़ रहे हैं। एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है और अगले ही पल यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दीं। ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया हो। फिर भी अपने अमर गीतों के माध्यम से वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी। धन्यवाद ताई, हमारे जीवन को अपनापन, गरिमा और अविस्मरणीय संगीत से भरने के लिए। हम आपको शब्दों से परे याद करेंगे, आशा ताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रन-मशीन विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, आशा भोसले जी। आपकी आवाज ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और यह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। ओम शांति।


 
विज्ञापन

आशा भोसले ने गाए 12 हजार से अधिक गाने
अपने जमाने की सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में शुमार आशा भोसले ने साल 1943 की मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए पार्श्व गायकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 12 हजार गाने गाए हैं। लंबे करियर के दौरान उन्होंने शंकर-जयकिशन, आरडी बर्मन, ओपी नैय्यर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और एआर रहमान जैसे संगीतकारों के साथ काम किया। आशा भोसले को साल 2020 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed