सब्सक्राइब करें
RCB Inning
240/4 (20 ov)
Romario Shepherd 2(2)*
Tim David 34 (16)
Innings Break : Mumbai Indians need 241 runs in 20.0 remaining overs

Live

MI vs RCB Live Score: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रनों का लक्ष्य, सॉल्ट-कोहली और पाटीदार के अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Apr 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, MI vs RCB Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में प्रशंसकों की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

MI vs RCB IPL Live Score: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Today Match Scorecard Updates
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

09:34 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त

आरसीबी ने मुंबई को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट (78), रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।
09:28 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका

जितेश शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने रोमारियो शेफर्ड आए हैं।
09:06 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: रजत पाटीदार आउट हुए

आरसीबी को तीसरा झटका मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। वह 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। अब टिम डेविड का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। 
09:02 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: रजत का 17 गेंदों में तूफानी पचासा

रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके साथ टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी ने दो विकेट पर 190 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
08:59 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। विराट कोहली 50 रन बनाकर आउट हो गए। अब रजत पाटीदार 48 और टिम डेविड एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी ने दो विकेट पर 187 रन बना लिए हैं।
08:55 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: विराट आउट हुए

विराट कोहली 38 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अब रजत पाटीदार का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: विराट का अर्धशतक

विराट कोहली ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और कप्तान रजत पाटीदार के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
08:32 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब विराट कोहली का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 124 रन है।
08:22 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही है और आरसीबी ने 115 रन बना लिए हैं।
08:07 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट का अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मुंबई के खिलाफ आरसीबी ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 से ज्यादा रन बना लिए हैं। विराट कोहली भी क्रीज पर डटे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed