सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
MI Inning
62/0 (6 ov)
Target: 241
Surya Kumar Yadav 5(4)*
Ryan Rickelton 36 (19)
Mumbai Indians need 179 runs in 14.0 remaining overs

SRH vs RR Playing 11: क्या सनराइजर्स हैदराबाद रोक पाएगी राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ? जानें संभावित प्लेइंग-11

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 12 Apr 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

SRH vs RR Playing 11 Today Prediction: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में अजेय चल रही है और सोमवार को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स ये मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती राजस्थान का विजय रथ रोकना होगा।

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन कर रही और टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। राजस्थान का सामना अब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जिसका प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। दोनों टीमों का मजबूत पक्ष उसकी सलामी जोड़ियां हैं। राजस्थान की नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर होंगी, जबकि सनराइजर्स की टीम वापसी करना चाहेगी। 
Trending Videos

राजस्थान ने दिखाया है दबदबा 
रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। चार मैच में चार जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। टीम के पास खतरनाक शीर्षक्रम और बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और किशोर स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही है जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है। जायसवाल और सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सत्र की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक बना दिया है। तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने स्थिरता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि टीम लय नहीं खोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान रियान पराग की अगुआई वाले मध्य क्रम की अब तक अधिक परीक्षा नहीं हुई है। हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज अब तक मिले सीमित मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं और शायद यह टीम के दमदार अभियान में एकमात्र चिंता की बात है। रॉयल्स की गेंदबाजी में हालांकि मौजूदा सत्र में काफी सुधार दिख रहा है। पिछले सत्र में गेंदबाजों की नाकामी के कारण नौवें स्थान पर रहने के बाद वे कहीं अधिक अनुशासित और खतरनाक आक्रमण के रूप में लौटे हैं।

गेंदबाजी है सनराइजर्स का कमजोर पक्ष
इसके उलट सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है। अपने चार में से तीन मैच हारने के बाद पूर्व चैंपियन टीम छठे स्थान पर हैं। टीम अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। वे तेज शुरुआत के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी पर निर्भर हैं लेकिन दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी अपनी शुरुआती पारी के बाद खराब फॉर्म में हैं। रन बनाने की जिम्मेदारी अधिकतर समय हेनरिक क्लासेन ने निभाई है जिन्होंने चार पारियों में 184 रन बनाए हैं और सनराइजर्स को कछ मौकों पर वापसी दिलाने में सफल रहे हैं। गेंदबाजी हालांकि टीम का कमजोर पक्ष है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने टीम की परेशानियों को बढ़ा दिया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा। 
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

हम यहां आपको राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच 13 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed