{"_id":"69dbc6d7800af3a9bd006178","slug":"ipl-2026-mi-vs-rcb-anushka-sharma-kareena-kapoor-ananya-birla-reached-wankhede-stadium-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मुंबई-आरसीबी मुकाबले में लगा ग्लैमर का तड़का, अनुष्का-करीना और अनन्या ने बढ़ाया स्टेडियम का पारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: मुंबई-आरसीबी मुकाबले में लगा ग्लैमर का तड़का, अनुष्का-करीना और अनन्या ने बढ़ाया स्टेडियम का पारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मैच में खूबसूरती का तड़का लगा। मशहूर फिल्म अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, करीना कपूर और आरसीबी की मालकिन अनन्या बिड़ला पहुंचीं।
मुंबई बनाम आरसीबी मैच में पहुंचे सितारे
- फोटो : IANS-Jiohotstar (videograb)
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच में जहां मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं स्टेडियम में ग्लैमर का भी भरपूर तड़का लगा। मैच के दौरान कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया।
Trending Videos
मुंबई बनाम आरसीबी मैच में पहुंचे सितारे
- फोटो : IANS
अनुष्का शर्मा और करीना कपूर ने बढ़ाया पारा
स्टैंड्स में सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा की रही, जो अपने पति और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंचीं। अनुष्का को कई बार टीम को चीयर करते और मैच के रोमांचक पलों पर रिएक्शन देते देखा गया। उनके साथ-साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर की मौजूदगी ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Anushka Sharma meeting Ananya Birla. pic.twitter.com/3dtDQoptY7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 12, 2026
Anushka Sharma meeting Ananya Birla. 💗#MIvsRCB#rcbmatch pic.twitter.com/90GanPs0S3
— Yash X (@SANDEEPMH07) April 12, 2026
Anushka Sharma meeting Ananya Birla. 💗#MIvsRCB#rcbmatch pic.twitter.com/90GanPs0S3
— Yash X (@SANDEEPMH07) April 12, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या बिड़ला
- फोटो : instagram
अनन्या बिड़ला भी मौजूद
इसके अलावा आरसीबी से जुड़ी अनन्या बिड़ला भी स्टेडियम में नजर आईं। उनकी मौजूदगी ने मैच में और भी चार चांद लगा दिए। कैमरा बार-बार इन सितारों की ओर घूमता रहा, जिससे दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया। सोशल मीडिया पर भी इन सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें मनोरंजन और ग्लैमर का भी बेहतरीन संगम देखने को मिला। जहां एक ओर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में मौजूद सितारे इस मैच को और यादगार बना रहे हैं।