{"_id":"69dbe3f42df6700a32012745","slug":"ipl-2026-mi-vs-rcb-result-mumbai-indians-vs-royal-challengers-bangalore-key-highlights-analysis-points-table-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB: लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई, आरसीबी ने वानखेड़े में दर्ज की शानदार जीत; तालिका में हुआ बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RCB: लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई, आरसीबी ने वानखेड़े में दर्ज की शानदार जीत; तालिका में हुआ बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
मुंबई बनाम आरसीबी
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली।
Trending Videos
तीसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी
इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। उनके खाते में चार मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक और + 1.148 का नेट रन रेट है। वहीं, मुंबई इंडियंस चार मैचों में तीन मुकाबले हारकर -0.772 नेट रन रेट के साछ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स का दबदबा है। वहीं, दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है।

रदरफोर्ड की तूफानी पारी गई बेकार
आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए।
हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। नमन धीर एक रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और 9 छक्के लगाए। सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया।

आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
इससे पहले, फिल सॉल्ट और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 10.5 ओवर में 120 रन जोड़ दिए। सॉल्ट ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल थे, जबकि कोहली ने संयमित अंदाज में 38 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को मजबूती दी।
कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा, सॉल्ट के साथ उनकी शतकीय साझेदारी टी20 क्रिकेट में उनकी 47वीं 100+ रन की साझेदारी रही, जिससे उन्होंने क्रिस गेल और बाबर आजम (दोनों 46) को पीछे छोड़ दिया।
मिडिल ऑर्डर का तूफान
ओपनिंग के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को और तेज कर दिया। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में 53 रन ठोक दिए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 265 का रहा, जिसने मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। हालांकि, जितेश शर्मा ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए।
डेथ ओवर्स में फिनिशिंग टच
आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। उनके साथ रोमारियो शेफर्ड दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।